फेस्टिव सीजन में अगर आप ज्यादातर शॉपिंग क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो भूलकर भी ये पांच गलतियां न करें। अगर आपने यह गलतियां कर दी तो फिर आपको आगे चलकर पछतावा तो होगा, साथ ही सिबिल स्कोर पर असर पड़ेगा। इनसे बचने के लिए हम आगे आपको सलाह देते हैं कि इन बातों का ख्याल रखें ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।
फेस्टिव सीजन में क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं शॉपिंग तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने कार्ड के इंटरेस्ट रेट और फीस के बारे में पता करें
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने से पहले अपनी लिमिट के साथ-साथ इंटरेस्ट रेट, फीस और रिवार्ड प्रोग्राम के बारे में पता करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग कैटेगिरी में बैंक क्रेडिट कार्ड को जारी करते हैं। हर क्रेडिट कार्ड का ग्रेस पीरियड, वार्षिक फीस और रिनुयल फीस एक दूसरे से भिन्न होती हैं।
अनजानी वेबसाइट पर न करें इस्तेमाल
अपने क्रेडिट कार्ड को किसी भी अनजाने वेबसाइट पर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी वेबसाइट के लिए आजकल वर्चुअल क्रेडिट कार्ड होते हैं। ये ऐसे क्रेडिट कार्ड होते हैं जिन्हें आप सिर्फ एक बार इस्तेमाल कर सकेंगे।
बिना https वाली साइट पर न करें शॉपिंग
किसी भी वेबसाइट पर जहां पेमेंट करनी है उसके वेबसाइट के एड्रेस में https जरूर देख लीजिए। जो भी वेबसाइट सिक्योरिटी के लिहाज से पक्का है उसपर https होगा। जब ऑनलाइन उचक्के किसी बैंक की नकल करके या ऐसे फर्जी वेबसाइट बनाते हैं तो उनमें https कभी नहीं मिलेगा।
स्टेटमेंट पर हमेशा रखें नजर
अपने ऑनलाइन स्टेटमेंट पर हमेशा नजर रखिए। अगर ऐसा लगता है कि आपके अकाउंट से कोई ऐसी पेमेंट हुई है जिसे आप पहचान नहीं रहे हैं तो बैंक को तुरंत खबर कीजिये। हो सकता है कहीं कोई धीरे-धीरे आपका अकाउंट को खाली कर रहा हो।