{"_id":"5d01f83dbdec2207203aefa6","slug":"you-can-expand-business-and-get-loan-easily-on-filing-itr-return","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ITR फाइल करने से बढ़ सकता है आपका कारोबार, लोन मिलने में भी होगी आसानी, ये हैं फायदे","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
ITR फाइल करने से बढ़ सकता है आपका कारोबार, लोन मिलने में भी होगी आसानी, ये हैं फायदे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टैक्स से बचने के लिए लोग किसी न किसी नए तरीके की खोज करते रहते हैं। भारत में सालाना 2.5 लाख रुपये से ज्यादा कमाने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स भरना जरूरी है। ऐसे में हम आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकम टैक्स भरने से आपको ने केवल अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि आपको लोन भी आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं, आपको बीमा लेने में और प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने में होगी आसानी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
आसानी से मिल जाएगा लोन
2 of 5
लोन लेते समय बैंक या कोई भी वित्तीय संस्था सबसे पहले आपकी आय देखती है। आपकी वित्तीय क्षमता के हिसाब से ही आपको लेन दिया जाता है। ऐसे में आपके द्वारा फाइल किया गया इनकम टैक्स रिटर्न काम आ सकता है। आईटीआर से आपकी आमदनी की पुष्टि हो सकती है। ऐसे बहुत से वित्तीय संस्था हैं जो आपकी आईटीआर में दी गई जानकारी के आधार पर ही लोन देती हैं। इसलिए लोन लेने के लिए आईटीआर मददगार साबित हो सकता है।
बीमा कवर लेने के लिए
3 of 5
लोन के अतिरिक्त अगर आप बीमा कवर लेना चाहते हैं, तो भी आईटीआर आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। बीमा कवर लेने के लिए बहुत सी बीमा कंपनियां आपसे आईटीआर मांगती हैं। बीमा कंपनियां आईटीआर के जरिए आपकी आय और आपकी नियमितता परखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे बढ़ेगा आपका कारोबार
4 of 5
बिजनेस चलाने वालों के लिए आईटीआर बेहद लाभदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में ऐसी कई सरकारी कंपनियां हैं जो कारोबारियों से उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदती हैं। ऐसे में आपको अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि सरकारी विभाग या कंपनियां ज्यादातर उन्हीं कारोबारियों से उत्पाद लेती हैं जो कम से कम पिछले दो से तीन सालों से आईटीआर फाइल कर रहे हों। इस तरह आईटीआर आपको कारोबार बढ़ाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने में होगी आसानी
5 of 5
इतना ही नहीं, आईटीआर फाइल करने से आपको घर खरीदने और बेचने में, बैंक में बड़ी रकम जमा करने के लिए और म्यूचुअल फंड में निवेश करने में भी मदद मिलती है। अगर आप म्यूचुअल फंड में बड़ी रकम निवेश करना चाहते हैं तो ऐसे में आयकर विभाग से नोटिस आने का खतरा नहीं होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।