फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के तीन सबसे खूबसूरत नोट, जानें किस स्थान पर है भारत का नोट

Mon, 06 May 2019 02:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 May 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
these are most beautiful notes of 2018
करंसी

हमारे जीवन में पैसों अर्थात नोटों की काफी अहमियत है। नोट किसी भी रंक को राजा बना देता है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा विभिन्न रंगों के नोट जारी किए गए हैं। इनमें गुलाबी रंग, नीला रंग, लैवेंडर रंग, हरापन लिए हुए पीला रंग और कई रंग शामिल हैं। नोट बनाते समय उनके डिजाइन समेत खूबसूरती का भी ध्यान रखा जाता है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि दुनिया के तीन सबसे खूबसूरत नोट कौन से हैं और इनमें भारत का क्या स्थान है। 



इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी (IBNS) ने दुनिया के सबसे खूबसूरत नोटों का चयन किया है। बता दें कि इसके चयन किसी एक व्यक्ति का निर्णय के आधार पर नहीं, बल्कि पैनल और वोटिंग के माध्यम से किया गया है। आईबीएनएस ने ऑर्टिस्टिक मेरिट, डिजाइन, रंग, कंट्रास्ट, बैलेंस और सिक्योरिटी फीचर के मानकों पर 'नोट ऑफ द इयर' का चयन किया है। तो आइए जानते हैं साल 2018 के तीन सबसे खूबसूरत नोट कौन से हैं और इसमें भारत ने कोई स्थान हासिल किया है या नहीं। 

these are most beautiful notes of 2018

कनाडा का नोट बना दुनिया का सबसे खूबसूरत नोट

साल 2018 में कनाडा का 10 डॉलर का नोट सबसे खूबसूरत रहा। आईबीएनएस द्वारा कनाडा का 10 डॉलर का नोट 'नोट ऑफ द इयर 2018' चुना गया है। बैंगनी रंग के इस नोट के आगे के हिस्से में हैलीफैक्स नॉर्थ का नक्शा और वॉयला डेसमंड की तस्वीर छपी है। वहीं इसके पिछले हिस्से में बाज के पंख, मानवाधिकारों के लिए स्थापित कनाडाई म्यूजियम, अधिकारों और स्वतंत्रता को लेकर कनाडा के चार्टर को प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि वॉयला डेसमंड ने 1946 में नस्लीय अलगाव को चुनौती दी थी और अश्वेत महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष भी किया था। आइए जानते हैं दूसरे और तीसरे स्थान पर कौनसा नोट है। 

these are most beautiful notes of 2018

स्विटजरलैंड का 200 फ्रैंक ने हासिल किया दूसरा स्थान 

भूरे रंग का स्विटजरलैंड का 200 फ्रैंक दुनिया का दूसरा सबसे खूबसूरत नोट बना। स्विटजरलैंड के इस नोट में सबसे खास बात है कि ये नोट वर्टिकल आकार का है। इस नोट के आगे के हिस्से में एक हाथ को दिखाया गया है। इस हाथ की तीन उंगलियां तीन डाइमेंशन को इशारा कर रही हैं। इस नोट में स्विस फ्लैग और ग्लोब का वाटरमार्क है। इसके साथ ही नोट में एक ग्लोब पर लैंड मास को प्रदर्शित भी किया गया है। नोट के पिछले हिस्से में पॉर्टिकल डिटेक्टर और पॉर्टिकल कोलिजन को प्रदर्शित किया गया है। आइए जानते हैं दुनिया का तीसरा सबसे खूबसूरत नोट कौन सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these are most beautiful notes of 2018

रूस का 100 रूबल 

रूस के 100 रूबल को दुनिया का तीसरा सबसे खूबसूरत नोट घोषित किया गया है। यह नीला, हरा, पीला और लाल रंग में है। रूस के इस नोट के आगे के हिस्से में एक लड़का अपनी बाजु में फुटबॉल लेकर खड़ा है और एक गोलकीपर को फुटबॉल के लिए डाइव करते हुए दिखाया गया है। वहीं नोट के पिछले हिस्से में एथलेटिक फैंस को लेकर रूस के झंडे को दिखाया गया है। आइए जानते हैं भारत का नोट कौन से स्थान पर है। 

विज्ञापन
these are most beautiful notes of 2018

आईबीएनएस को दुनिया के 150 देशों ने अपनी करेंसी का नॉमिनेशन भेजा था। इसमें भारत शामिल नहीं है। भारत ने इस बार अपनी करेंसी को नॉमिनेशन के लिए नहीं भेजा था। बता दें कि भारत भी आईबीएनएस का एक सदस्य है लेकिन इस साल भारत ने इसमें भाग नहीं लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed