अगर आप किसी पार्ट टाइम नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। भारत में स्विगी जैसी कंपनियों की मांग दिन प्रति दिन बढ़ रही है और इसी के साथ आप अपने बिजनेस की शुरुआत भी कर सकते हैं। स्विगी के माध्यम से आप घर बैठे ही मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
अगर आपको खाना बनाने का शौक रखते हैं और किसी काम की खोज कर रहे हैं तो स्विगी आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। ऑनलाइन खाने की बढ़ती मांग को देखते हुए स्विगी ने इसकी शुरुआत की है। इस कारोबार में अपना हुनर आजमा कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई रेस्टोरेंट खोलने की जरूरत भी नहीं है और ना ही ज्यादा निवेश की।
दरअसल स्विगी के ऐप 'स्विगी डेली' का दैनिक, साप्ताहिक या मासिक सब्सक्रिप्शन लेकर आप घर पर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके जरिए लोगों को घर का खाना यानी टिफिन सेवा दी जाएगी। इस सेवा को गुरुग्राम में शुरू किया गया है लेकिन आने वाले समय में यह मुंबई और बेंगलुरु में भी शुरू हो जाएगी।
इस संदर्भ में स्विगी के मुख्य कार्यकारी श्रीहर्ष मजेती ने कहा कि स्विगी डेली से लोगों तक संगठित वेंडरों और घरेलू रसोइयों का खाना पहुंचाने में मदद मिलेगी और इससे ऐसे लोगों की घर का खाना खाने की इच्छा पूरी हो सकेगी, जो अपने घरों से दूर रहते हैं।
इसके माध्यम से जो लोग नौकरी के लिए घर से दूर रहते हैं, उन्हें घर का खाना उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप भी इस काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो बता दें कि 'स्विगी डेली' ने घर के बने खाने की कीमत 50 से 150 रुपये तक तय की है।