फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 फीसदी तक बचाएं अपना बिजली का बिल, फायदे में रहने के लिए आज ही करें ये काम

Tue, 14 May 2019 12:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 May 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
save your electricity bill upto 30 percent by these ways

गर्मी के इस मौसम में जितना लोग कड़कती धूप से परेशान हैं, उतना ही परेशान हैं बिजली के बिल से। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए हम एसी चलाकर उसका लाभ तो उठाते हैं, लेकिन बाद में जब बिजली का बिल आता है, तो हम परेशान भी बहुत होते हैं। फिलहाल भारत में तापमान 35 डिग्री से 39 डिग्री के करीब है। लेकिन आने वाले समय में ये और भी बढ़ेगा और बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ेगा पंखा, फ्रिज और एसी का इस्तेमाल। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसा तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप 30 फीसदी तक बिजली का बिल बचा सकते हैं।    

गर्मियों में ऐसे करें एसी का इस्तेमाल

save your electricity bill upto 30 percent by these ways

गर्मियों में एसी की वजह से सबसे ज्यादा बिल बढ़ता है। लेकिन अगर आप बी-पांच (BEE 5) रेटिंग वाले एसी का इस्तेमाल करेंगे तो आपका बिजली का बिल कम हो सकता है। बता दें कि एक साधारण एसी को चलाने पर नौ यूनिट बिजली की खपत होती है, वहीं पांच स्टार (5 star) एसी को चलाने पर सात यूनिट बिजली की खपत होती है। यानी एससे रोजाना हो यूनिट बिजली की खपत कम होगी। अगर आपके पास डेढ़ टन का एसी है और उसे आप रोजाना औसतन आठ घंटे तक चलाते हैं तो चार महीने में आप 240 बिजली के यूनिट बचा सकते हैं। मान लीजिए कि एक यूनिट बिजली का दाम 6.25 रुपये है। इस तरह आप एक साल में 1500 रुपये बचा लेंगे। 

सीएफएल और एलईडी लगाकर बचाएं बिल

save your electricity bill upto 30 percent by these ways

अगर आपके घर में पुरानी लाइट और पुराने बल्ब लगे हैं तो उन्हें आप सीएफएल (CFL) या एलईडी (LED) से बदल लें। बता दें कि पांच वाट एलईडी लाइट 20 वाट सीएफएल के बराबर की रोशनी देती है। इसी तरह 18 वाट सीएफएल 40 वाट की ट्यूबलाइट के बराबर की रोशनी देती है। इसलिए आप घर पर सीएफएल और एलईडी लगाकर अपना बिजली का बिल कम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंखों से भी काफी प्रभावित होता है बिजली का बिल

save your electricity bill upto 30 percent by these ways

घर पर लाइटें तो सिर्फ दिन में ही जलाई जाती हैं। लेकिन पंखे पूरा दिन और पूरी रात चलते हैं। इसलिए पंछों से बिजली का काफी बिल प्रभावित होता है। अगर आप एक घंटे तक कोई साधारण पंछा चलाते हैं तो उससे सात यूनिट बिजली की खपत होती है। औसतन आठ घंटे तक पंखा चलाने से एक हजार रुपये का बिल आ सकता है। लेकिन अगर आप बी (BEE) रेटिंग वाला पंखा इस्तेमाल करते हैं तो आपको 700 से 750 रुपये तक का खर्च आएगा। वहीं अगर आप सुपर एफिशिएंट पंखे का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 500 रुपये के आसपास खर्च आएगा। 

विज्ञापन

सही तरीके से करें फ्रिज का इस्तेमाल

save your electricity bill upto 30 percent by these ways

कुल बिजली खपत में 15 फीसदी खपत फ्रिज की होती है। पंखों की तरह फ्रिज भी पूरा दिन और पूरी रात चलता है। अगर आप अपना फ्रिज दीवार से दो इंच की दूरी पर रखेंगे तो इससे आपका बिजली का बिल कम हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप नया फ्रिज लेने के लिए विचार कर रहे हैं तो बी (BEE) रेटिंग का फ्रिज आपके लिए लाभदायक होगा।  

पुराना 260 लीटर का फ्रिज एक दिन में बिजली 3.5 यूनिट बिजली की खपत करता है। वहीं अगर आप बी-पांच (BEE 5) रेटिंग का फ्रिज लेते हैं, तो ये दो यूनिट बिजली की खपत करेगा। इस तरह फ्रिज के माध्यम से आप रोजाना 540 यूनिट बिजली बचा सकते हैं। इसके साथ ही एक साल में आप करीब तीन हजार रुपये जचा पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed