{"_id":"5cd90ba2bdec220710357a3e","slug":"lic-is-giving-opportunity-to-work-with-them-and-earn-huge-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LIC के साथ जुड़कर पैसे कमाने का बंपर मौका, 10वीं पास भी शुरू कर सकते हैं ये शानदार काम","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
LIC के साथ जुड़कर पैसे कमाने का बंपर मौका, 10वीं पास भी शुरू कर सकते हैं ये शानदार काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 13 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। इस बार एलआईसी लोगों के लिए कोई पॉलिसी लेकर नहीं आई है, बल्कि एलआईसी लोगों को अपने साथ जुड़कर पैसे कमाने का मौका दे रही है। खास बात ये है कि ये काम 10वीं पास भी कर सकते हैं और इससे आपको अच्छी कमाई होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 5
अगर आप 10वीं पास हैं और कमाई का कोई साधन खोज रहे हैं तो एलआईसी एजेंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस काम में आपकी कमाई की कोई लिमिट नहीं होगी। इसकी सबसे खास बात ये है कि आप घर बैठे भी अपने क्लाइंट से संपर्क कर ये काम कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको फुल टाइम या पार्ट टाइम काम करने का भी विकल्प मिलेगा। अगली स्लाइट में जानते हैं कि इसका प्रोसेस क्या है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एलआईसी का एजेंट बनने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए आपको एलआईसी की सबसे निकट शाखा कार्यालय में संपर्क करना होगा। एलआईसी के ब्रांच मैनेजर द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू के बाद आपको ट्रेनिंग के लिए विभाग या एजेंसी ट्रेनिंग केंद्र में भेजा जाएगा। बता दें कि ये ट्रेनिंग 25 घंटे की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस ट्रेनिंग के बाद आपको भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के प्री रिक्रूटमेंट टेस्ट को पास करना होगा। अगर आप इस परीक्षा में सफल होते हैं, तो आपको अपॉइंटमेंट लेटर और आइडेंटिटी कार्ड दिया जाएगा और आप ब्रांच की ओर से एजेंट नियुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अगर आप एलआईसी के एजेंट बन जाते हैं तो आपको अपनी कंपनी के नए उत्पाद एवं जानकारी से हमेशा अपडेट रहना होगा। इसके साथ ही आपको इंश्योरेंस कंपनी के सेमिनार में भी भाग लेते रहना होगा। इस नौकरी के लिए आपको छह पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। इसके अलावा 10वीं की मार्कशीट और एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड की कॉपी चाहिए होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।