फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैलरी क्लास ऐसे बचा सकता हैं इनकम टैक्स, इन तरीकों से मिलेगी 100 फीसदी छूट

Tue, 27 Jun 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 27 Jun 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
salary class can save upto 100 percent rebate on income tax
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप सैलरी क्लास से हैं और इनकम टैक्स के अंदर सालाना 7.5 लाख तक की इनकम के दायरे में आते हैं तो आसानी से टैक्स बचा सकते हैं। इसके लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद आप 100 फीसदी टैक्स बचा सकेंगे। 
salary class can save upto 100 percent rebate on income tax
- फोटो : source
टैक्स बचाने के लिए अपनाना होगा ये तरीका
amarujala.com से बात करते हुए इनकम टैक्स एक्सपर्ट और सीए अतुल गर्ग ने बताया कि कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी इनकम में से टैक्स की सेविंग कर सकता है। इसके लिए कुछ टिप्स अपनाने होंगे। गर्ग ने बताया कि इनकम टैक्स में फिलहाल 2.50 लाख पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है। जिनकी इनकम 2.50 लाख से 3 लाख रुपये तक हैं,  तो उन पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा।
 
salary class can save upto 100 percent rebate on income tax
- फोटो : source
3 लाख तक नहीं देना होगा टैक्स
अब इस 50 हजार रुपये पर 2.5 हजार रुपये टैक्स बनेगा। इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार, 3 लाख तक की इनकम पर 2.5 हजार रुपये की टैक्स छूट मिलेगी। इस हिसाब से 3 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगेगा। यानी आप टैक्स देने से बचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
salary class can save upto 100 percent rebate on income tax
7.5 लाख तक ऐसे बचाएं टैक्स
अतुल गर्ग ने बताया कि अगर आपकी इनकम 3.5 लाख से 7.5 लाख तक है , तो भी आपकी टैक्स देनदारी शून्य हो सकती है। अगर आप चार लाख रुपये सालाना कमाते हैं, तो आप दो लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट दिखाकर के टैक्स में 100 फीसदी छूट ले सकते हैं। आप अपनी सालाना इनकम के हिसाब से 7.5 लाख रुपये की आय पर टैक्स की देनदारी को 100 फीसदी शून्य कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
salary class can save upto 100 percent rebate on income tax
- फोटो : सोशल मीड‌िया
सैलरी में इन अलाउंस पर नहीं लगता टैक्स
आपको जो सैलरी मिलती है, उनमें ऑफिस की तरफ से कई प्रकार के अलाउंस मिलते हैं, जिन पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है। इन अलाउंस में कंवेंस अलाउंस, ड्राइवर अलाउंस, अखबार-मैगजीन के लिए अलाउंस, मेडिकल ट्रीटमेंट, यूनीफॉर्म, मोबाइल और टेलिफोन शामिल हैं। ये अलाउंस व्यक्ति को ग्रेड के हिसाब से मिलते हैं। इसके अलावा प्रोफेशनल टैक्स पेमेंट करने वालों को भी इस तरह के अलाउंस पर टैक्स में छूट मिलती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed