फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट में नौकरीपेशा को नहीं मिली कोई राहत, लेकिन इस तरह कर सकते हैं टैक्स में बचत

Wed, 03 Feb 2021 11:58 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 03 Feb 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
no changes in tax slabs know how salaried employees can save tax
ऐसे कर सकते हैं टैक्स में बचत - फोटो : pixabay

एक फरवरी को पेश हुए आम बजट से करदाताओं को काफी उम्मीदें थीं। करदाता की मांग थी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स छूट की सीमा बढ़ा सकती है। कोरोना की मार झेल रहे नौकरीपेशा लोगों को भी आम बजट से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन उन्हें कई सौगात नहीं मिली। भले ही इस बार नौकरीपेशा को मोदी सरकार ने कुछ नहीं दिया, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आपको टैक्स में बचत होगी। 

no changes in tax slabs know how salaried employees can save tax
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : pixabay

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीदकर टैक्स की बचत कर सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा। 

no changes in tax slabs know how salaried employees can save tax
टैक्स - फोटो : pixabay

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सोने की हाजिर मांग को कम करना था और सोने की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू बचत के एक हिस्से को वित्तीय बचत में तब्दील करने के लिए किया गया था। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। जब आप बाजार में सोना बेचते हैं, तो उसपर कैपिटल गेन्स टैक्स लगता है, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इसकी छूट मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
no changes in tax slabs know how salaried employees can save tax
इंश्योरेंस पॉलिसी - फोटो : pixabay

चिकित्सा बीमा के तहत मिलेगी कटौती
चिकित्सा बीमा के तहत आप अपने और अपने परिवार के लिए धारा 80डी के तहत 25,000 रुपये तक की कटौती का दावा कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 50,000 रुपये है। यदि आप अपने माता-पिता का बीमा करते हैं, तो आपको 25,000 रुपये तक की अतिरिक्त कटौती मिलती है और यदि उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो यह सीमा 50 हजार रुपये है। अभी तक सास-ससुर के लिए इस तरह की कटौती की अनुमति नहीं है। यदि आपने एक वर्ष से अधिक समय तक कवर प्रदान करने वाली अपनी पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान किया है, तो कटौती निर्दिष्ट मौद्रिक सीमा के अधीन आनुपातिक आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
no changes in tax slabs know how salaried employees can save tax
EPFO - फोटो : पीटीआई

ईपीएफ एडवांस
महामारी से निपटने के लिए जनता की धन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने घोषणा की थी कि ईपीएफ का कोई भी सदस्य अपनी तीन महीने की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते के बराबर या फिर फंड में जमा राशि का 75 फीसदी निकाल सकता है। इसमें में जो राशि कम होगी वही राशि सदस्य को मिलेगी। यह नॉन-रिफंडेबल एडवांस है और इसपर टैक्स की छूट भी मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed