फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना 100 रुपये की बचत कर कमाएं तीन करोड़ रुपये, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

Sun, 12 May 2019 01:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 12 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
invest 100 rupees daily and earn huge money through SIP

महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। हर कोई नौकरी तो करता है, लेकिन उससे भी पैसों की कमी पूरी नहीं होती। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको रोजाना सिर्फ 100 रुपये निवेश कर तीन करोड़ का फंड इकट्ठा करने का तरीका बता रहे हैं। 

invest 100 rupees daily and earn huge money through SIP

बात जब निवेश की आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले शेयर बाजार आता है। कई लोग शेयर बाजार में निवेश करने से डरते हैं क्योंकि उसमें पैसे डूबने के आसार होते हैं। इसलिए आजकल लोगों ने सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना शुरू कर दिया है। सिप के माध्यम से लोगों को मोटा मुनाफा होता है। आइए जानते हैं कि ये काम कैसे करता है और रोजाना सिर्फ 100 रुपये निवेश कर आप तीन करोड़ रुपये कैसे जमा कर सकते हैं।

invest 100 rupees daily and earn huge money through SIP

ऐसे काम करता है सिप

सिप के माध्यम से आपके लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो जाएगा और आपका भविष्य संवर जाएगा। दरअसल सिप निर्धारित दिन आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में पहले से तय राशि आपके बैंक खाते से लेकर निवेश कर देता है। भले ही शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, सिप म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखता है। अब जानते हैं कि आप सिप के माध्म से तीन करोड़ रुपये कैसे जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
invest 100 rupees daily and earn huge money through SIP

रोजाना 100 रुपये निवेश कर कमाएं तीन करोड़ 

अगर आप भी सिप के जरिए अपना पैसा बढ़ाने का सोच रहे हैं तो हम आपको रोजाना महज 100 रुपये जमा कर तीन करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का तरीका बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में सिप में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 28 साल तक रोजाना 100 रुपये सिप में निवेश करेंगे और आपको 18 फीसदी का रिटर्न मिलेगा, तो 28 साल बाद आपके पास तीन करोड़ रुपये हो जाएंगे।

विज्ञापन
invest 100 rupees daily and earn huge money through SIP

कई कंपनियों में होता है निवेश

सिप में निवेश करने का लाभ यह होता है कि इसमें आपका पैसा अगल-अलग सेक्टर की तमाम कंपनियों में निवेश किया जाता है। जब आपका पैसा अलग अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाता है तो इससे आपको काफी मुनाफा होता है। बता दें कि सिप सेबी और एएमएफआई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed