{"_id":"5dabee168ebc3e93ca6f984e","slug":"know-about-voluntary-provident-fund-for-better-return-than-ppf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VPF के बारे में जानते ही पीपीएफ को जाएंगे भूल, बेहतर ब्याज दर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
VPF के बारे में जानते ही पीपीएफ को जाएंगे भूल, बेहतर ब्याज दर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी पैसों को लेकर चिंतित रहते हैं और निवेश का कोई विकल्प खोज रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे विकल्प के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते का बड़ा हिस्सा पीएफ खाते में डाल सकते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका तरीका क्या है।
2 of 5
हम बात कर रहे हैं वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) की। वीपीएफ में भी ईपीएफओ जितना ही गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है। वीपीएफ पूरी तरह से कर मुक्त होता है। वहीं अगर ब्याज की बात करें तो वीपीएफ में भी ग्रहकों को ईपीएफओ जितना ही, यानी 8.65 फीसदी ब्याज मिलता है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के लिए यह निवेश का अच्छा विकल्प है।
3 of 5
बहुत से लोगों ने वीपीएफ के बजाय पीपीएफ का खाता खुलवा रखा है। वीपीएफ में तिमाही आधार पर ब्याज दर तय होती है। हालांकि धन निकासी की शर्तें ईपीएफ से ज्यादा मुश्किल हैं। लेकिन वीपीएफ पर रिटर्न पीपीएफ से बेहतर रहा है। इसके अतिरिक्त आप पीएफ की रकम की तरह ही वीपीएफ की जानकारी भी ईपीएफओ की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पैसों की निकासी के लिए आप ऑनलाइन क्लेम भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खास बात ये है कि वीपीएफ में निवेश के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपनी नियोक्ता कंपनी की जानकारी देनी होती है। इसके लिए आपको एक फॉर्म भर मेल करना होगा और तय रकम आपके खाते से कटकर खाते में चली जाएगी।
वीपीएफ से निकासी के लिए आपके लिए पांच साल की नौकरी करना जरूरी है। साल 2016-17 में वीपीएफ पर 8.65 फीसदी रिटर्न मिला था, वहीं पीपीएफ में ग्राहकों को आठ से 8.1 फीसदी रिटर्न मिला था। साल 2017-18 की बात करें तो तब वीपीएफ ग्राहकों को 8.55 फीसदी रिटर्न मिला था। लेकिन पीपीएफ के ग्राहकों को 7.6 से 7.9 फीसदी रिटर्न मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।