परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हम योजनाएं बनाते रहते हैं। आर्थिक नुकसान ना झेलना पड़े, इसके लिए हम हर संभर प्रयास करते हैं। ऐसे में आपको इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने वाली बहुत सी कंपनियां भी मिलेंगी। इंश्योरेंस पॉलिसी से हमारा भविष्य तो सुखद हो जाता है, लेकिन इन्हें खरीदते वक्त हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं बीमा लेने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इंश्योरेंस लेने से पहले जरूरी है इन बातों को ध्यान में रखना, नहीं तो हो सकता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे जरूरी है वित्तीय प्लानिंग
कोई भी बीमा खरीदने के पहले सबसे जरूरी है अपने खर्चों की सूचि बनाना और वित्तीय प्लानिंग करना। अगर आप पहले से ही अपने खर्चों की सूचि बना लेंगे तो इससे आप अनावश्यक खर्चे से बच जाएंगे। वहीं वित्तीय प्लानिंग करने से आपको सही पॉलिसी खरीदने में मदद मिलेगी और आप किसी की बातों में आकर गलत बीमा नहीं खरीदेंगे।
जोखिम को ध्यान में रखकर लें पॉलिसी
पॉलिसी खरीदने से पहले आपको जोखिम का भी ध्यान रखना पड़ेगा। कुछ ऐसे जोखिम हैं जो किसी भी वक्त आ सकते हैं। अगर हम इन बातों को ध्यान में रखके बीमा लें तो हम भविष्य में आने वाली मुसीबतों से आसानी से निपट सकेंगे। आपके परिवार में जो कमा रहा है, उसकी मृत्यु होने पर आपका पालन कैसे होगा इस बात का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। आने वाले दिनों में बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्च को भी ध्यान में रखना चाहिए। घर में अगर कोई अचानक बीमार हो जाता है, तो उसका खर्च और व्यक्तिगत संपत्ति के नुकसान पहुंचने का डर भी हमें अकसर सताता है। जोखिम कईं हो सकते हैं। लेकिन अगर हम पहले से ही इनका ध्यान रखें तो हमारा भविष्य संवर सकता है।
अपनी जरूरतों के हिसाब से लें पॉलिसी
इन सब तरह के जोखिमों से निपटने के लिए बाजार में कई पॉलिसी आती हैं। अपनी जरूरतों के हिसाब से हम कोई भी पॉलिसी ले सकते हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सिडेंट एंड डिसएबिलिटी इंश्योरेंस, ऑटो इंश्योरेंस, होम इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, ओवरसीज मेडिकल इंश्योरेंस, आदि शामिल हैं।
अच्छे से पढ़ लें सभी दस्तावेज
इंश्योरेंस खरीदते समय हमें कंपनियां कई सारे दस्तावेज देती हैं, जिनमें पॉलिसी की पूरी जानकारी लिखी होती है। लेकिन हम इन्हें पढ़ते नहीं है। ऐसे में आप अंजाने में कंपनी की कुछ ऐसी शर्त या बात मान लेते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कोई भी इंश्योरेंस प्लान खरीदने से पहले हमेशा पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें। इसके अतिरिक्त सिर्फ प्रीमियम सस्ता होने से ही हमें पॉलिसी का चयन नहीं करना चाहिए। पॉलिसी खरीदने से पहले हमें कंपनी की प्रदर्शन भी देख लेना चाहिए।