फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निवेश के मंत्र 39: सात साल में दोगुना होगा आपका पैसा, बचत की इन ट्रिक को जरूर अपनाएं

Fri, 05 Jun 2020 04:40 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Jun 2020 04:40 PM IST
सार

  • निवेशक के लिए जरूरी है कि लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करे
  • चक्रवृद्धि ब्याज के जरिए सात साल में दोगुना कर सकते हैं पैसा
  • रिटायरमेंट और बड़े लक्ष्यों के लिए जल्दी शुरू करें निवेश

विज्ञापन
investment tips how can an investor double his money what are the rules beside doubling and tripling the money
निवेश की राशि दोगुनी करने के नियम - फोटो : Social Media

बचत के लिए जरूरी है खर्च से पहले बचत की राशि का अलग निकाल देना। बचत कभी भी खर्चे पूरे करने के बाद नहीं होती है। अपनी सैलरी में से कुछ हिस्सा चाहे दस या 20 फीसदी राशि को बचत के लिए पहले निकाल देना चाहिए, तभी आप सैलरी का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं। बचत के लिए जरूरी है अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखना।

loader


रिटायरमेंट में आराम की जिंदगी बितानी हो या अपने फाइनेंशियल टारगेट पूरे करने हो, इसके लिए बचत जरूरी है। निवेश करके भी बचत की जा सकती है, इसके अलावा आप निवेश के कुछ नियम अपनाकर भी बचत कर सकते हैं। इन नियम में सिर्फ सात साल नियमित निवेश से आपका पैसा दोगुना हो जाएगा।

यही नहीं अगर निवेश के लक्ष्य और बढ़ाया जाए तो 14 साल में आपका पैसा तीन गुना हो सकता है। क्या हैं ये नियम आइए जानते हैं...

investment tips how can an investor double his money what are the rules beside doubling and tripling the money
रुपये - फोटो : pixabay

चक्रवृद्धि ब्याज करता है मदद
निवेश का असली फल अगर चाहिए तो लंबी अवधि के लिए निवेश करें। लंबी अवधि के लिए निवेश करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावनाएं रहती हैं। आपको करना यह है कि अपने निवेश की निरंतरता को बनाए रखना है और बाकी का काम चक्रवृद्धि ब्याज करता रहेगा।

चक्रवृद्धि ब्याज का प्रभाव हमेशा लंबी अवधि में देखने को मिलता है, जिससे ज्यादा पैसा बनाने में निवेशक को कामयाबी मिलती है। वैसे भी फाइनेॆशियल प्लानर निवेशकों को लंबी अवधि के लिए ही निवेश करने की सलाह देते हैं। लंबी अवधि में निवेश करने से जोखिम का खतरा संतुलित रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
investment tips how can an investor double his money what are the rules beside doubling and tripling the money
रुपये - फोटो : pixabay
कैसे काम करता है चक्रवृद्धि ब्याज?
मान लीजिए आप 100 रुपये कहीं जमा करते हैं और उस पर सालाना दस प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इस हिसाब से एक साल बाद आपके पास 110 रुपये हो जाएंगे। अगले वर्ष चक्रवृद्धि के कारण आपको 110 रुपये पर दस प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और आपके पैसे बढ़ कर 121 रुपये हो जाएंगे।

ऐसा ही तीसरे साल होगी जब आपके 121 रुपये पर दस प्रतिशत ब्याज मिलेगा और यह सिलसिला साल दर साल चलता रहेगा। चक्रवद्धि ब्याज के जरिए आपको समय-समय पर आपके पैसों में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिससे आपका मन भी खुश रहेगा और आपकी निवेश करने की चाहत बनी रहेगी।
investment tips how can an investor double his money what are the rules beside doubling and tripling the money
रुपये - फोटो : pixabay

दोगुने कब होंगे पैसे?
बचत के पैसे दोगुने कब होंगे इसकी गणना के लिए एक आम नियम काफी प्रचलित है। यह नियम है रूल 72,  फाइनेंस में इसका खूब इस्तेमाल होता है। रूल 72 के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपके निवेश के पैसे कितने समय में दोगुने हो जाएंगे।इसके लिए एक फॉर्मूला बनाया गया है, आइए जानते हैं क्या है वो फॉर्मूला...

अगर आप 100 रुपये का निवेश करते हैं जिस पर सालाना दस प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है तो रूल 72 के अनुसार इस निवेश को दोगुना होने में 72/10=7.2 साल लगेंगे, यानि कि दोगुने में करीब साढ़े सात साल लगेंगे। वहीं अगर आप एक लाख रुपये निवेश करते हैं तो लगभग सात साल में वह दो लाख रुपये हो जाएंगे। इसके लिए निवेश की निरंतरता और वर्तमान फंड में बढ़ोतरी करना न भूलें। 

विज्ञापन
investment tips how can an investor double his money what are the rules beside doubling and tripling the money
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
निवेश की जल्द शुरुआत के लाभ
अगर आप अपनी रिटायरमेंट के लिए करोड़ों रुपये की बचत करना चाहते हैं तो जितनी जल्दी निवेश की शुरुआत करेंगे, उतना ज्यादा लाभ आपको मिलेगा। अगर आप 25 साल की उम्र से 5,000 रुपये का निवेश शुरू करते हैं और इस पर सालाना दस प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में आपके पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड होगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed