वर्तमान संकट के दौरान निवेशकों के मन में कई सवाल हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश का एक अच्छा विकल्प माना जाता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता।
निवेश की बात: एफडी पर मिल रहा कम रिटर्न, गारंटीड रिटर्न योजनाएं हैं बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफडी पर मिल रहा कम रिटर्न
लेकिन, अब ऐसा नहीं रहा। पिछले कुछ वर्षों में ब्याज की गिरती दरों के चलते बैंक एफडी जैसे बचत उत्पाद से कम रिटर्न मिलने लगा है। पहले, बैंक एफडी योजनाओं में पांच साल में 8.5 फीसदी तक ब्याज मिलता था। 2014 में एफडी की ब्याज दर सालाना 8.5 फीसदी से घटकर 2020 में 5.4 फीसदी रह गई, जो अब तक की सबसे कम ब्याज दर है।
गारंटीड रिटर्न उत्पाद हैं बेहतर
बाजार में उपलब्ध ज्यादातर गारंटीड रिटर्न उत्पाद सालाना अधिकतम छह फीसदी रिटर्न दे रहे हैं। ये योजनाएं भुगतान की अलग-अलग शर्तों और नीति के साथ आती हैं। ये 5.5 से छह फीसदी के बीच अधिकतम आईआरआर का वादा करती हैं। दरअसल 21 वर्षों में पहली बार गारंटीड रिटर्न योजनाओं पर ब्याज दरें एफडी की दरों से बेहतर हैं। बाजार मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए, इसका मतलब है कि गारंटीड रिटर्न योजनाओं की ब्याज दरें अधिकांश बैंक एफडी की तुलना में 0.5 से एक फीसदी अधिक हैं।
टैक्स फ्री है गारंटीड रिटर्न योजनाएं
गारंटीड रिटर्न योजनाओं में दोबारा निवेश का जोखिम भी नहीं है क्योंकि ग्राहक न केवल पांच से 10 वर्षों के लिए, बल्कि 45 वर्षों के लिए भी ब्याज दर लॉक कर सकते हैं। बैंक एफडी में इसकी गुंजाइश नहीं होती। गारंटीड रिटर्न योजनाओं में निवेश की गई राशि और मैच्योरिटी की राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता है। गारंटीड रिटर्न प्लान में सालाना 6.04 फीसदी ब्याज मिल रहा है जबकि सावधि जमा में औसत 5.40 फीसदी।
| बैंक | एफडी की अवधि | ब्याज दर (फीसदी में) |
| एसबीआई | 7-1825 दिन | 2.90-5.40 |
| एक्सिस बैंक | 7-1825 दिन | 3.25-5.80 |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7-1825 दिन | 2.90-5.30 |
| एचडीएफसी बैंक | 7-1825 दिन | 2.75-5.50 |
| आईसीआईसीआई बैंक | 7-1826 दिन | 2.75-5.50 |
|
कोटक महिंद्रा बैंक |
7-1825 दिन | 2.75-5.25 |