फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निवेश की बात: एफडी पर मिल रहा कम रिटर्न, गारंटीड रिटर्न योजनाएं हैं बेहतर

Sun, 02 May 2021 02:14 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sun, 02 May 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
investment interest rate option guaranteed return scheme better than FD
निवेश - फोटो : iStock

वर्तमान संकट के दौरान निवेशकों के मन में कई सवाल हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश का एक अच्छा विकल्प माना जाता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। 

investment interest rate option guaranteed return scheme better than FD
रुपये - फोटो : pixabay

एफडी पर मिल रहा कम रिटर्न
लेकिन, अब ऐसा नहीं रहा। पिछले कुछ वर्षों में ब्याज की गिरती दरों के चलते बैंक एफडी जैसे बचत उत्पाद से कम रिटर्न मिलने लगा है। पहले, बैंक एफडी योजनाओं में पांच साल में 8.5 फीसदी तक ब्याज मिलता था। 2014 में एफडी की ब्याज दर सालाना 8.5 फीसदी से घटकर 2020 में 5.4 फीसदी रह गई, जो अब तक की सबसे कम ब्याज दर है। 

investment interest rate option guaranteed return scheme better than FD
निवेश - फोटो : pixabay

गारंटीड रिटर्न उत्पाद हैं बेहतर
बाजार में उपलब्ध ज्यादातर गारंटीड रिटर्न उत्पाद सालाना अधिकतम छह फीसदी रिटर्न दे रहे हैं। ये योजनाएं भुगतान की अलग-अलग शर्तों और नीति के साथ आती हैं। ये 5.5 से छह फीसदी के बीच अधिकतम आईआरआर का वादा करती हैं। दरअसल 21 वर्षों में पहली बार गारंटीड रिटर्न योजनाओं पर ब्याज दरें एफडी की दरों से बेहतर हैं। बाजार मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए, इसका मतलब है कि गारंटीड रिटर्न योजनाओं की ब्याज दरें अधिकांश बैंक एफडी की तुलना में 0.5 से एक फीसदी अधिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
investment interest rate option guaranteed return scheme better than FD
निवेश - फोटो : pixabay

टैक्स फ्री है गारंटीड रिटर्न योजनाएं
गारंटीड रिटर्न योजनाओं में दोबारा निवेश का जोखिम भी नहीं है क्योंकि ग्राहक न केवल पांच से 10 वर्षों के लिए, बल्कि 45 वर्षों के लिए भी ब्याज दर लॉक कर सकते हैं। बैंक एफडी में इसकी गुंजाइश नहीं होती। गारंटीड रिटर्न योजनाओं में निवेश की गई राशि और मैच्योरिटी की राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता है। गारंटीड रिटर्न प्लान में सालाना 6.04 फीसदी ब्याज मिल रहा है जबकि सावधि जमा में औसत 5.40 फीसदी।

विज्ञापन
investment interest rate option guaranteed return scheme better than FD
निवेश - फोटो : pixabay
बैंक एफडी की अवधि ब्याज दर (फीसदी में)
एसबीआई 7-1825 दिन 2.90-5.40 
एक्सिस बैंक 7-1825 दिन 3.25-5.80
बैंक ऑफ बड़ौदा 7-1825 दिन 2.90-5.30
एचडीएफसी बैंक 7-1825 दिन 2.75-5.50
आईसीआईसीआई बैंक 7-1826 दिन 2.75-5.50

कोटक महिंद्रा बैंक

7-1825 दिन 2.75-5.25
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed