फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF नहीं बल्कि VPF में करें निवेश, बेहत ब्याज दर के अतिरिक्त मिलेंगी अनेक सुविधाएं

Sun, 05 May 2019 03:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 May 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
invest in VPF instead of PPF for better returns

अगर आप भी पैसों को लेकर चिंतित रहते हैं और निवेश का कोई विकल्प खोज रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे विकल्प के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते का बड़ा हिस्सा पीएफ खाते में डाल सकते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका तरीका क्या है। 

invest in VPF instead of PPF for better returns

हम बात कर रहे हैं वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) की। वीपीएफ में भी ईपीएफओ जितना ही गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है। वीपीएफ पूरी तरह से कर मुक्त होता है। वहीं अगर ब्याज की बात करें तो वीपीएफ में भी ग्रहकों को ईपीएफओ जितना ही, यानी 8.65 फीसदी ब्याज मिलता है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के लिए यह निवेश का अच्छा विकल्प है।

invest in VPF instead of PPF for better returns

बहुत से लोगों ने वीपीएफ के बजाय पीपीएफ का खाता खुलवा रखा है। वीपीएफ में तिमाही आधार पर ब्याज दर तय होती है। हालांकि धन निकासी को लेकर शर्तें ईपीएफ से ज्यादा मुश्किल हैं। लेकिन वीपीएफ पर रिटर्न पीपीएफ से बेहतर रहा है। इसके अतिरिक्त आप पीएफ की रकम की तरह ही वीपीएफ की जानकारी भी ईपीएफओ की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पैसों की निकासी के लिए आप ऑनलाइन क्लेम भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
invest in VPF instead of PPF for better returns

खास बात ये है कि वीपीएफ में निवेश के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपनी नियोक्ता कंपनी की जानकारी देनी होती है। इसके लिए आपको एक फॉर्म भर मेल करना होगा और तय रकम आपके खाते से कटकर पीएफ खाते में चली जाएगी।

विज्ञापन
invest in VPF instead of PPF for better returns

वीपीएफ से निकासी के लिए आपके लिए पांच साल की नौकरी करना जरूरी है। साल 2016-17 में वीपीएफ पर 8.65 फीसदी रिटर्न मिला था, वहीं पीपीएफ में ग्राहकों को आठ से 8.1 फीसदी रिटर्न मिला था। साल 2017-18 की बात करें तो तब वीपीएफ ग्राहकों को 8.55 फीसदी रिटर्न मिला था। लेकिन पीपीएफ के ग्राहकों को 7.6 से 7.9 फीसदी रिटर्न मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed