फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना 100 रुपये निवेश कर कमाएं 10 लाख रुपये, ये है फॉर्मूला

Sun, 26 May 2019 04:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 26 May 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
invest 100 rupees daily and collect 10 lakh rupees after 15 years

महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। हर कोई नौकरी तो करता है, लेकिन उससे भी पैसों की कमी पूरी नहीं होती। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको रोजाना सिर्फ 100 रुपये निवेश कर 10 लाख का फंड इकट्ठा करने का तरीका बता रहे हैं। 

invest 100 rupees daily and collect 10 lakh rupees after 15 years

निवेश के लिए आपके पास बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको निवेश के एक ऐसे फॉर्मूला के बारे में बताएंगे जिससे आप सिर्फ 15 सालों में माला माल हो जाएंगे। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में हर महीने 3000 रुपये यानी रोजाना 100 रुपये निवेश कर आप 15 सालों में 10 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

invest 100 rupees daily and collect 10 lakh rupees after 15 years

अगर आप हर रोज 100 रुपये निवेश करते हैं तो आपकी एक महीने की निवेश की रकम तीन हजार रुपये हो जाएंगी। यानी एक साल में आपको 36,000 रुपये निवेश करने होंगे। स्कीम के तहत 36000 रुपये पर आपको 2880 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। ब्याज को जोड़ने के बाद एक साल में आपके खाते में 38880 रुपये इकट्ठे हो जाएंगे। इसी प्रकार आप दूसरे साल भी 36000 रुपये जमा करेंगे और आपको खाते में पहले से जमा 38880 और 36000 पर ब्याज मिलेगा, जिसके बाद दूसरे साल के अंत में 5990 रुपये के ब्याज के बाद आपके खाते में 80870 रुपये जमा हो जाएंगे। इस स्कीम में आपको न्यूनतम 15 साल तक निवेश करना होता है और इसी प्रकार 15वें साल के अंत में आप 10,55,676 रुपये जमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
invest 100 rupees daily and collect 10 lakh rupees after 15 years

हालांकि ब्याज दरों में बदलाव के कारण इस राशि में कमी या वृद्धि हो सकती है। लेकिन ये योजना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मौजूदा समय में इसपर आठ फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। बता दें कि पीपीएफ में कम से कम 15 सालों तक निवेश करना पड़ता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी पूरी राशि टैक्स मुक्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed