फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंपर कमाई के लिए घर पर खोलें पोस्ट ऑफिस, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Sat, 17 Aug 2019 10:09 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 17 Aug 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
India Post Franchise scheme open post office easily and earn money

अगर आप कम से कम आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए अपना बिजनेस खोल सकते हैं। डाक विभाग ने पोस्टल फ्रेंचाइजी स्कीम को लांच कर रखा है, जिसके जरिए बंपर कमाई होगी। 

India Post Franchise scheme open post office easily and earn money

औसतन 50 हजार की कमाई

आप ऐसी जगह पर पोस्ट ऑफिस को खोल सकते हैं, जहां पर इसकी सुविधा नहीं हैं। यह जगह गांव-कस्बों के अलावा छोटे बड़े शहरों में भी हो सकती है। इस पोस्ट ऑफिस के जरिए लोग हर महीने औसतन 50 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। जबकि पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए केवल पांच हजार रुपये जमानत के तौर पर जमा करने होंगे।  

यह भी पढ़ें: इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भी बन सकते हैं मालामाल, नहीं होगी पैसों की कमी

India Post Franchise scheme open post office easily and earn money

घर पर भी शुरू कर सकेंगे बिजनेस 

इंडिया पोस्ट ने लोगों को सहुलियत देते हुए कहा है कि दुकान न होने पर लोग अपने घर में भी इस तरह की फ्रेंचाइजी खोल सकते हैं। इसके लिए फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के घर में इतनी जगह होनी चाहिए जहां से वो इस तरह की फ्रेंचाइजी को आसानी से ऑपरेट कर सके और पब्लिक को भी किसी तरह की दिक्कत न हो। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस खोलकर आपको कैसे मोटी कमाई होगी।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग के 'धमकीभरे' नोटिस से न हों परेशान, नियम में हुआ ये बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
India Post Franchise scheme open post office easily and earn money

कैसे होती है कमाई

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है। 

  • रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर तीन रुपये
  • स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर पांच रुपये
  • 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये
  • 200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर पांच रुपये
  • हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन
  • पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर सेल अमाउंट का पांच फीसदी
  • रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टांप्स आदि की बिक्री समेत रिटेल सर्विसेज पर पोस्टल डिपार्टमेंट को हुई कमाई का 40 फीसदी

यह भी पढ़ें: अब पैसों की न करें फिक्र, घर पर ये सात बिजनेस खोलकर होगी मोटी कमाई

विज्ञापन
India Post Franchise scheme open post office easily and earn money

यह है पूरा प्रोसेस

  • फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा।
  • सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा।
  • फ्रेंचाइजी लेने के लिए इंडिया पोस्ट ने मिनिमम क्वालिफिकेशन 8वीं पास तय की है।
  • व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

ज्यादा जानकारी के लिए आप डाक विभाग की वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Content/Franchise_Scheme.aspx पर या फिर अपने निकटम मंडल कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: पाबंदियों और चेतावनी के बाद भी देश में बढ़ रही है शराब की खपत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed