फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब पैसों की न करें फिक्र, घर पर ये सात बिजनेस खोलकर होगी मोटी कमाई

Sat, 17 Aug 2019 11:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 17 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Business Ideas to Work from Home and Earn Money with Little Investment

पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं। रोज-रोज दुकान पर बैठना भी भला किसे अच्छा लगेगा। लेकिन अगर आपको घर बैठे ही पैसा कमाने का मौका मिले, तो आप क्या कहेंगे। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिनसे आप घर बैठे सिर्फ इंटरनेट का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं।

ब्लॉग लिखकर

Business Ideas to Work from Home and Earn Money with Little Investment

अगर आपको भी लिखने का शौक है तो आप ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। ब्लॉग शुरू करने के लिए अधिक तकनीकी जानकारी होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।

पेड राइटिंग

Business Ideas to Work from Home and Earn Money with Little Investment

यदि आप किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पेड राइटिंग के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं। आप किसी मैग्जीन, वेबसाइट या अन्य किसी प्रकार के माध्यम के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऐसे माध्यमों की तलाश में थोड़ा समय देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-ट्यूशन

Business Ideas to Work from Home and Earn Money with Little Investment
इंटरनेट के इस दौर में ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। 
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केटिंग

Business Ideas to Work from Home and Earn Money with Little Investment

अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भी बन सकते हैं मालामाल, नहीं होगी पैसों की कमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed