{"_id":"5adc446a4f1c1b390a8b5f3c","slug":"if-you-are-having-cash-crunch-than-apply-these-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैश क्रंच से जब भी हो आपको परेशानी तो अपनाएं यह टिप्स, परेशानी होगी दूर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
कैश क्रंच से जब भी हो आपको परेशानी तो अपनाएं यह टिप्स, परेशानी होगी दूर
Sun, 22 Apr 2018 01:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर अभी भी आपको एटीएम में अपनी वित्तीय जरुरतों को पूरा करने के लिए कैश संकट का सामाना करना पड़ रहा है तो फिर आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है और इंटरनेट करने का प्रयोग जानते हैं, तो फिर डिजिटल तरीके से अपनी समस्या को कुछ हद तक सुलझा सकते हैं।
कैश को इन्वेस्ट करने में फायदा
2 of 7
नोटबंदी ने जो पहला सबक सभी को दिया वो था कि आप कैश को घर में दबा कर न रखें। ज्यादातर भारतीयों में सेविंग की आदत होती है और एक साल पहले लोगों के घरों में कैश काफी अच्छी संख्या में पड़ा रहता था। अब लोग कैश को घर पर रखने के बजाय इन्वेस्ट करने लगे हैं। पैसा घर के बजाय बैंक अकाउंट या फिर सरकार की किसी भी योजना में निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही छोटे-बड़े कारोबारी जो केवल कैश से बिजनेस करते थे, उनको भी नेटबैंकिंग और क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लेन-देन करने की आदत पड़ गई।
प्लास्टिक मनी का करें ज्यादा से ज्यादा प्रयोग
3 of 7
नोटबंदी के बाद से लोग प्लास्टिक मनी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने लगे हैं। इसने कैश पर निर्भरता काफी हद तक कम हो गई है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बढ़ते चलन ने भी इसे काफी हद तक कम कर दिया है। बैंकों ने भी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन की संख्या को भी काफी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पर डेबिट कार्ड का करें कम से कम प्रयोग
4 of 7
हर व्यक्ति को एटीएम पर कुल मिलाकर के आठ फ्री ट्रांजेक्शन करने की छूट मिली हुई है। इसमें से पांच ट्रांजेक्शन और अन्य बैंकों के एटीएम पर तीन ट्रांजेक्शन कर सकता है। आप डेबिट कार्ड को स्वाइप कई बार करा सकते हैं और इस तरह के ट्रांजेक्शन पर किसी तरह की कोई लिमिट तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
नेटबैंकिंग का करें प्रयोग
5 of 7
आप किसी और को पैसे देने के लिए नेटबैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। आप NEFT/RTGS और IMPS का फायदा उठा सकते हैं। एनईएफटी में पेमेंट करने की कोई लिमिट नहीं है। वहीं आरटीजीएस में 2 लाख रुपये से ऊपर का ही ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसका लाभ ज्यादातर व्यापारी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको पेमेंट लेने की ज्यादा जल्दी है और छुट्टी वाले दिन भी पेमेंट करना चाहते हैं तो आईएमपीएस का लाभ ले सकते हैं। हालांकि इसमें केवल 2 लाख रुपये तक का ही पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।