{"_id":"5b604f944f1c1bc57a8b77d8","slug":"if-income-is-under-limit-than-also-file-return-as-it-will-help-in-future","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2.50 लाख से कम है आय तो भी फाइल करिए रिटर्न, भविष्य में होता है बड़ा फायदा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
2.50 लाख से कम है आय तो भी फाइल करिए रिटर्न, भविष्य में होता है बड़ा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर के 31 अगस्त कर दी गई है। ऐसे में आयकर विभाग ने सभी लोगों को सहुलियत दे दी है, जिन्होंने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है। हालांकि रिटर्न केवल उन लोगों को ही फाइल नहीं करना है जिनकी सालाना आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है। ऐसे लोगों के लिए भी रिटर्न दाखिल करना फायदेमंद है, जिनकी आय इससे भी कम है।
इन लोगों के लिए नहीं है बाध्यता
2 of 6
हालांकि इसके लिए आयकर कानून के मुताबिक किसी तरह की कोई बाध्यता नहीं है, कि ऐसे लोग अपना रिटर्न दाखिल करें। कानून के मुताबिक 60-80 साल के वरिष्ठ नागरिक को 3 लाख की आय पर और 80 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को 5 लाख की आय पर रिटर्न दाखिल करने की बाध्यता नहीं है।
लोन लेने में मददगार
3 of 6
loan
अगर भविष्य में आपको किसी भी तरह का लोन लेना है तो फिर उसमें आयकर रिटर्न काफी फायदेमंद रहता है। आपकी आमदनी की पुष्टि आपकी ओर से फाइल आईटीआर से होती है. इनकम टैक्स रिटर्न से आपकी कुल सालाना आमदनी और इस पर दिए गए टैक्स की विस्तृत जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई देशों के वीजा के लिए जरूरी
4 of 6
अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आयकर रिटर्न वीजा देने से पहले कई देश मांगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि आपकी आय इतनी हो, जिससे संबंधित देश में होने वाले खर्च को आप आसानी से पूरा कर सकें। यह बात बिजनेस और टूरिस्ट सहित सभी प्रकार के वीजा पर लागू होती है।
विज्ञापन
ज्यादा बीमा कवर
5 of 6
अगर आप एक करोड़ रुपये का बीमा कवर (टर्म प्लान) लेना चाहते हैं तो बीमा कंपनियां आपसे आईटीआर मांग सकती हैं. वास्तव में वे आपकी आय का स्रोत जानने और उसकी नियमितता परखने के लिए आईटीआर पर ही भरोसा करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।