फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तरीकों का करेंगे इस्तेमाल, तो बैंक नहीं ले पाएंगे आपसे ज्यादा चार्ज

Mon, 30 Apr 2018 01:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
follow these steps to ensure bank won't take more charges
देश के प्रमुख बैंकों को कई हजार करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर देना पड़ सकता है। अगर इनकम टैक्स विभाग के निर्णय को सरकार पूरी तरह से मान लेती है तो फिर इसकी सबसे ज्यादा मार आम आदमी पर पड़ने वाली है, क्योंकि बैंक हर सर्विस पर चार्ज लगा सकते हैं। इन सर्विस में एटीएम, चेक बुक, कैश ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड बिल का देरी से किया गया पेमेंट भी शामिल है। हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं, जिनका प्रयोग करने के बाद आप काफी पैसा बचा सकेंगे। 

एटीएम का करें सावधानी से प्रयोग

follow these steps to ensure bank won't take more charges

बैंक हर महीने अपने एटीएम पर पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त करने की अनुमति देते हैं। अगर आप कैश के बिना रह नहीं सकते हैं तो फिर एटीएम से ज्यादा से ज्यादा पैसा एक बार में निकाल लें। इससे आप पांच से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने से बच जाएंगे और 10 से 20 रुपये बचा सकेंगे। 

चेक बुक को कहे बाय-बाय

follow these steps to ensure bank won't take more charges

साल में दो बार 25 पेज की चेक बुक लेने पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है। अगर आप चेक बुक का अत्याधिक प्रयोग करते हैं तो फिर ऐसा करना बंद कर दें। फंड ट्रांसफर के लिए यूपीआई, मोबाइल वॉलेट अथवा नेटबैंकिंग पर फंड ट्रांसफर करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे आप सालाना 20-150 की हर साल सेविंग कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड के बिल का समय से करें भुगतान

follow these steps to ensure bank won't take more charges

आपने अगर क्रेडिट कार्ड ले रखा है तो फिर इसके बिल का समय से भुगतान करें। ऐसा नहीं करने पर आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो फिर 39-42 फीसदी ब्याज देना होगा। तीन दिन की देरी करने पर भी बैंक 750 रुपये काट सकता है। अगर आपको तारीख याद नहीं रहती तो फिर ऑटो डेबिट का इंस्ट्रक्शन डाल दें, जिससे तय समय तक 5 फीसदी राशि का पेमेंट हो सके। 

विज्ञापन

बिल पेमेंट के लिए दें स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन

follow these steps to ensure bank won't take more charges

फोन, बिजली, पानी जैसे यूटिलिटी बिलों का देय तारीख तक पेमेंट नहीं करने पर कंपनियां ज्यादा पैसा चार्ज करती हैं। तारीख से पहले अगर आप पमेंट करते हैं तो फिर पेनाल्टी से बच सकेंगे। कंपनियां इस पर 40-100 रुपये चार्ज लेती हैं जो कि वक्त के साथ बढ़ने लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed