फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF खाते में मौजूद नाम, जन्मतिथि का आधार से मैच होना जरूरी, नहीं तो हो जाएगी मुश्किलें

Sun, 22 Apr 2018 04:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
steps for linking aadhaar with pf account
पीएफ खाताधारकों को अपने खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी कर दिया गया है। लेकिन कई खाताधारकों को इसे भी लिंक कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैन कार्ड की तरह पीएफ खाते में भी वो ही समस्या आ रही है, जिसके चलते काफी लोग पैसे को निकाल नहीं पा रहे हैं। 

 

19 करोड़ हैं खाताधारक

steps for linking aadhaar with pf account
epfo
देश में पीएफ के करीब 5 करोड़ अंशधारक हैं। रिटायर्ड हो चुके खाताधारकों को अगर मिला लें तो यह संख्या 19 करोड़ के पार है। इनमें से करीब 8.38 करोड़ खाताधारकों की जन्म तिथि और 11.07 करोड़ के पिता का नाम नहीं है। इस वजह से खाताधारकों को आधार से लिंक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

डिटेल्स बदलवाने के लिए जरूरी हैं यह चार कार्य

steps for linking aadhaar with pf account
epf
आपको अपनी डिटेल्स ऑनलाइन ही बदलवानी होंगी। आधार के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर के डिटेल्स को चेंज कराना होगा। वहीं इसके अलावा पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने के लिए चार कार्य करने होंगे। पहला यूएएन नंबर एक्टिव होना चाहिए। दूसरा ईपीएफओ की यूएएन वेबसाइट पर एक्सेस होना चाहिए। तीसरा, आधार नंबर और चौथा इंप्लॉयर को डिटेल्स चेंज करने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

steps for linking aadhaar with pf account
  1. सबसे पहले आपको यूएएन की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर लॉगिन करना होगा। यहां पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड सबमिट करना होगा। 
  2. सबमिट करने के बाद आपको मैनेज>मोडिफाई बेसिक डिटेल्स के टैब पर क्लिक करना होगा। 
  3. इसके बाद आपको आधार के बेसिस पर अपनी सही डिटेल्स को देना होगा। इन डिटेल्स को सिस्टम अपनी तरफ से वैरिफाई करेगा। 
  4. अपडेट डिटेल्स को क्लिक करने के बाद आपके अनुरोध को इंप्लॉयर के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इंम्पॉलयर के सबमिट करने से पहले कर्मचारी इसको डिलिट भी कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed