फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुनाफे की बात: नए वित्त वर्ष में इन पांच विकल्पों में जरूर करें निवेश, पैसों से भरी रहेगी जेब

Mon, 05 Apr 2021 12:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 05 Apr 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
financial year best investment options to be financially strong investment plan
निवेश के विकल्प - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी ने 2020 में लोगों को बहुत परेशान और चिंतित रखा है। इसकी वजह से सभी क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। निवेशक भी मुनाफे को लेकर परेशान हैं। नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बचत करना आसान नहीं है। कब उनकी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं।

financial year best investment options to be financially strong investment plan
सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (PPF) - फोटो : pixabay

सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (PPF)
लोग निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमें किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। लोकप्रिय कर, दीर्घकालिक बचत योजना में निवेशकों को 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है। निवेशक पांच साल के बाद आंशिक निकासी का लाभ उठा सकते हैं और खाते को 15 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। खाते को सक्रिय रखने के लिए प्रति वर्ष 500 रुपये की न्यूनतम राशि जमा करना आवश्यक है।

financial year best investment options to be financially strong investment plan
नेशनल पेंशन स्कीम - फोटो : pixabay

नेशनल पेंशन स्कीम
नेशनल पेंशन स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्य कारण रिटायरमेंट के लिए तैयारी करना था। अगर रिटायरमेंट के लिए अभी से तैयारी करनी है तो पेंशन स्कीम फायदेमंद होगी। रिटायरमेंट के बाद भी किसी व्यक्ति की मासिक आय आती रहे, इस उद्देश्य से एनपीएस की शुरुआत की थी। 500 रुपये निवेश कर भी इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है। योजना के तहत रिटायरमेंट के वक्त कर्मचारी को एकमुश्त राशि मिलेगी, जिससे रिटायरमेंट आपको बोझ नहीं लगेगा। पीएफआरडीए एनपीएस से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सुविधा देता है। ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीएस खाता खोला जा सकता है। एनपीएस टियर-1 अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए सालाना न्यूनतम योगदान 6,000 रुपये से घटाकर सिर्फ 1,000 रुपये कर दिया गया है। रिटायर होने पर आप पूरी पूंजी का 60 फीसदी तक हिस्सा एकमुश्त टैक्स-फ्री ले सकते हैं और बाकी 40 फीसदी फंड से आजीवन पेंशन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
financial year best investment options to be financially strong investment plan
ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा - फोटो : iStock

ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा
अगर आप सिर्फ एफडी या पीपीएफ जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं, तो आपको रिटर्न भी एक ही तरह का मिलता है। आपको सिर्फ एक तरीके के निवेश विकल्पों से हटकर तेजी से रिटर्न देने वाले विकल्पों में भी पैसा लगाना चाहिए। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
financial year best investment options to be financially strong investment plan
जरूर खरीदें स्वास्थ्य बीमा - फोटो : pixabay

जरूर खरीदें स्वास्थ्य बीमा
कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य बीमा नहीं लेना ठीक वैसे ही है जैसे बिना मास्क के बाहर जाना। महामारी के दौर में अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य बीमा जरूर लें। इससे न सिर्फ अस्पतालों के भारी-भरकम खर्च से राहत मिलेगी, बल्कि आप पर वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसलिए वर्ष 2021 में कदम रखते हुए अपने और अपने परिवार के इमरजेंसी मेडिकल खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा और महत्वपूर्ण बीमा योजनाएं खरीदना सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय कदम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed