नया साल आने ही वाला है। हालांकि, संवत कैलेंडर के अनुसार दिवाली से ही संवत 2077 की शुरुआत हो चुकी है। किसी न किसी तरह से यह क्षण आपके वित्तीय रूप से स्वस्थ होने के विषय को छूने के लिए सटीक है। इस वजह से मौजूदा परिदृश्य में तैयारी करना ही सफलता की कुंजी है।
नए साल में इन पांच तरीकों से करें फाइनेंशियल प्लानिंग, सुधरेगी वित्तीय स्थिति
बजट को अपनी प्राथमिकता बनाएं
भले ही एक स्प्रेडशीट बनाने के बारे में सोचना ही परेशानी का सबब बन सकती है, फिर भी वित्तीय रूप से चतुर लोग यह जरूर करते हैं। निवेश करते समय या अन्यथा संतुलन बनाने के लिए एक गाइडिंग फ्रेमवर्क की आवश्यकता होती है। खर्च और बचत को तयशुदा और कुछ मापदंडों में रखने से पर्सनल फाइनेंस के दोनों तत्वों के बीच संतुलन सुनिश्चित होगा। संक्षेप में बजट पर काम करना चार्ट बनाने के समान है कि आप किसी नए क्षेत्र में खुद को कैसे नेविगेट करना चाहते हैं।
सभी के लिए बजट निर्धारित करना प्रमुख प्राथमिकता है क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि आप हर कदम सोच-समझकर उठाएं और मॉडरेशन और संतुलन के रास्ते पर चलें।
एक आपातकालीन निधि बनाएं
वर्ष 2020 दुनियाभर में सभी के लिए एक रोलरकोस्टर की राइड रहा है। नया साल हमें 2020 की स्थिति से विदाई दे भी सकता है और नहीं भी। हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि अगले वर्ष में चीजें बेहतर हो जाएंगी।
इस बीच आपात फंड हमारी किसी भी रणनीति का शुरुआती बिंदु होना चाहिए जिसे हम बनाने का इरादा रखते हैं। हमारे पास हमेशा कुछ न कुछ मुद्दे रहेंगे, जिनसे हमें निपटना होगा। यदि हम उसके लिए पहले से सोचकर रखेंगे तो बिना किसी दिक्कत के ऐसी स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
उस संपत्ति में निवेश करें जो अंत तक आपके साथ रहे: यानी खुद पर
साल 2020 ने हमारे जीवन में जो बदलाव लाए, वह अच्छे ही हैं। अगर संकेतों को समझें तो महामारी के बाद की दुनिया में पहले जैसा जीवन कभी नहीं रहेगा। शायद, कई डाइनामिक्स की वजह से नौकरियों का परिदृश्य सबसे अधिक बदल रहा है। इनमें से कुछ डायनामिक्स भविष्य की दुनिया और नौकरियों की प्रकृति के साथ-साथ इसमें निवेश को फिर से बनाएंगे।
यदि इसके बारे में सोचें तो निश्चित तौर पर अपने ऊपर निवेश करना नई दुनिया में आने वाली बाधाओं का जवाब दे सकता है। आपको नए स्किल सीखना चाहिए। यदि आप ट्रेडिंग नहीं करते हैं, तो जानें कि कैसे कर सकते हैं। अगर आप पहले से ही शेयर बाजारों में निवेश कर रहे हैं, तो अपने आपको पायथन या आर पर क्रैश कोर्स के लिए एनरोल करें। एल्गो-ट्रेडिंग जैसे नए विचारों में गहराई से उतरें और देखें कि कैसे आप प्रोग्रामिंग नॉलेज के साथ या उसके बिना अपनी एल्गो-ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बना सकते हैं।
अपने पैसे का निवेश करें और लंबी अवधि लक्ष्य का पीछा करें
कई लोगों के लिए निवेश संपत्ति बनाना है। लेकिन निवेश सिर्फ संपत्ति सृजन नहीं बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। यह आपको प्रेरित, आशान्वित और आपके भविष्य को सुरक्षित रखता है। निवेश आपको उन साधनों का लाभ उठाने की अनुमति देता है जो आपकी संपत्ति को कई गुना बढ़ाते हैं और आपकी देनदारियों को कम करते हैं। आखिरकार, आपके बचाए गए पैसों से बड़ी राशि नहीं मिलने वाली। आप जो निवेश करेंगे, उससे जरूर ऐसा हो सकता है।
इस वजह से जवाब यह है कि जीवन में स्मार्ट निवेश के फैसले जल्दी करें। ऐसा करने पर, आप जब चाहें तब एक अतिरिक्त रेवेन्यू स्ट्रीम या फाइनेंशियल बफर बना सकते हैं।