फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: वित्त वर्ष में अपनाएं अमीरों की ये आदतें, कुछ ही समय में जमा हो जाएंगे ज्यादा पैसे

Fri, 02 Apr 2021 03:49 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Apr 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
financial planning for new financial year tips of how to become rich earn money easily
इस वित्त वर्ष अपनाएं अमीरों की ये आदतें - फोटो : pixabay

नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बचत करना आसान नहीं है। कब उनकी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं।

financial planning for new financial year tips of how to become rich earn money easily
समय पर शुरू करें निवेश - फोटो : pixabay

समय पर शुरू करें निवेश
लोग निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमें किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। वैसे तो भारत में लगभग हर किसी ने निवेश कर रखा है, लेकिन अब भी कुछ लोग ऐसे हैं तो कोई प्लानिंग नहीं करते हैं उनका पैसा बैंक में ही जमा रहता है। ऐसे में अगर वो किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो उनको अपने जरूरी खर्च निकालने के साथ-साथ पॉलिसी का प्रीमियम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

financial planning for new financial year tips of how to become rich earn money easily
समय-समय पर करते रहें समीक्षा  - फोटो : pixabay

समय-समय पर करते रहें समीक्षा 
अगर आपने किसी भी योजना में निवेश कर रखा है, तो समय-समय पर उसकी समीक्षा करते रहें। नियमित समीक्षा नहीं करने पर आपके पैसे पर जितना रिटर्न आपको मिलना चाहिए, उतना रिटर्न आपको नहीं मिल पाएगा। आपको रिटर्न, जोखिम, कॉस्ट, आदि की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
financial planning for new financial year tips of how to become rich earn money easily
ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा - फोटो : pixabay

ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा
अगर आप सिर्फ एफडी या पीपीएफ जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं, तो आपको रिटर्न भी एक ही तरह का मिलता है। लेकिन आपको सिर्फ एक तरीके के निवेश विकल्पों से हटकर तेजी से रिटर्न देने वाले विकल्पों में पैसा लगाना चाहिए। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
financial planning for new financial year tips of how to become rich earn money easily
सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च - फोटो : pixabay

सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च
सलाहकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा खरीदारी की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है, तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा आपने बचत के लिए जमा किया हुआ है, उसको आप एक लिमिट में निकालकर अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते हैं। अमीर लोग अपनी सारी कमाई खर्च नहीं करते हैं, बल्कि हर माह पैसे बचाकर निवेश करते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed