फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना 50 रुपये का निवेश आपको बना देगा 5.3 करोड़ का मालिक, ये है पूरा प्लान

Fri, 10 May 2019 11:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
collect crores after investing fifty rupees daily in SIP

महंगाई के इस दौर में अपने परिवार की इच्छाएं पूरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम पैसों की बचत करते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खर्च हो ही जाते हैं। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी जब जरूरत के समय के लिए हाथ में पैसे नहीं होते तो बहुत दुख होता है। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप रोजाना महज 50 रुपये निवेश कर करोड़ों के मालिक बन जाएंगे। आइए जानते हैं कि मुनाफा कमान के लिए आपको कहां और कितना निवेश करना होगा।

collect crores after investing fifty rupees daily in SIP

SIP से होगा मोटा मुनाफा

हम बात कर रहे हैं सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की, जिसे सिप कहा जाता है। बीते कुछ समय में लोगों की सिप में निवेश करने की रुचि काफी बढ़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को इससे मोटा मुनाफा होता है। आइए जानते हैं कि आप 50 रुपये निवेश कर कैसे करोड़ों के मालिक बन सकते हैं। 

collect crores after investing fifty rupees daily in SIP

रोजाना 50 रुपये निवेश कर कमाएं 5.3 करोड़ 

अगर आप भी सिप के जरिए अपना पैसा बढ़ाने का सोच रहे हैं तो हम आपको रोजाना महज 50 रुपये जमा कर 5.3 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का तरीका बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में सिप में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 35 साल तक रोजाना 50 रुपये सिप में निवेश करेंगे और आपको 18 फीसदी का रिटर्न मिलेगा, तो 35 साल बाद आपके पास 5.3 करोड़ रुपये हो जाएंगे। आइए जानते हैं सिप काम कैसे करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
collect crores after investing fifty rupees daily in SIP

ऐसे काम करता है सिप

सिप के माध्यम से आपके लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो जाएगा और आपका भविष्य संवर जाएगा। दरअसल सिप निर्धारित दिन आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में पहले से तय राशि आपके बैंक खाते से लेकर निवेश कर देता है। भले ही शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, सिप म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखता है। 

विज्ञापन
collect crores after investing fifty rupees daily in SIP

कई कंपनियों में होता है निवेश

सिप में निवेश करने का लाभ यह होता है कि इसमें आपका पैसा अगल-अलग सेक्टर की तमाम कंपनियों में निवेश किया जाता है। जब आपका पैसा अलग अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाता है तो इससे आपको काफी मुनाफा होता है। बता दें कि सिप सेबी और एएमएफआई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed