फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इनमें से कोई भी बिजनेस, आमदनी होगी लाखों में

Thu, 03 Oct 2019 12:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Oct 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas to Earn Money with Little Investment

हर कोई आजकल अपनी नौकरी छोड़ कर बिजनेस करना चाहता है। बढ़ते स्टार्टअप्स और सस्ते लोन के कारण युवा बिजनेस की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। सभी चाहते हैं कि वह अपनी खुद की कंपनी खोलें। लेकिन काफी लोगों को यह लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों या करोड़ों रुपयों की जरूरत पड़ती है। ये महज एक गलतफहमी है। आप 25,000 रुपयें में भी एक बढ़िया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, बस जरूरत है आइडिया की। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया, जिसकी लागत तो कम है लेकिन आमदनी लाखों में है।

Business Ideas to Earn Money with Little Investment

टिफिन सर्विस

कॉलेज और नौकरी के लिए कई युवा आजकल अपने घरों से निकल कर दूसरे शहरों में रह रहे हैं। इसलिए ज्यादातर बच्चे टिफिन सर्विस पर ही निर्भर होते हैं। टिफिन सर्विस के जरिए आपकी अच्छी-खासी कमाई हो सकती है। इसको शुरू करने के लिए आपको ना ही ज्यादा लेबर की जरूरत पड़ेगी और ना ही कोई भारी खर्च आएगा। आप आराम से घर बैठे अपना टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हैं।

Business Ideas to Earn Money with Little Investment

ब्यूटी पार्लर

सजना-संवरना किसे पसंद नहीं। ब्यूटी पार्लर आज आमदनी का बढ़िया माध्यम है। सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, मर्दों के लिए खोले गए पार्लर भी अच्छी कमाई करते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर से जुड़ी कुछ मशीनें ला कर आप एक शानदार पार्लर खोल सकते हैं। इसकी शुरुआती लागत भी कम है और आमदनी जबरदस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas to Earn Money with Little Investment

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट शॉप

किसी की तस्वीर को कॉफी मग पर लगवाना हो या कोई फोटो टी-शर्ट पर छपवानी हो, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट शॉप की आजकल काफी डिमांड है। कुछ अलग गिफ्ट करने के लिए ये सबसे बढ़िया विकल्पों में से एक है। इसको शुरू करने के लिए प्रिंटिंग मशीन और रंगों की लागत आएगी। 

विज्ञापन
Business Ideas to Earn Money with Little Investment

ट्रैवल एजेंसी

घूमने-फिरने के बढ़ते शौक ने ट्रैवलिंग इंडस्ट्री में कई रोजगार पैदा किए हैं। ट्रैवल एजेंसी भी इसी का एक हिस्सा है। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ट्रैवल एजेंट्स टिकट से लेकर होटल बुकिंग्स, सभी करते हैं। ट्रैवल एजेंसी को शुरू करने के लिए कोई खास लागत नहीं लगती। एक बार बिजनस सेट हो जाए, उसके बाद इससे अच्छी खासी आमदनी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed