फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार लोन लेने के लिए है बढ़िया मौका, सस्ती हुई ब्याज दर

Sat, 11 Feb 2017 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
best time to buy car as vehicle loan interest is at 2006 level
अगर आप अभी कार लेने का सोच रहे हैं, तो इस वक्त सबसे बढ़िया समय है। कारण यह है कि अभी ज्यादातर बैंकों ने ऑटो लोन को सस्ता किया हुआ है, जिससे आपको 10 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर अपनी मनपसंद कार मिल जाएगी। 

10 साल के निचले स्तर पर पहुंचा कार लोन

best time to buy car as vehicle loan interest is at 2006 level
कार लोन रेट अभी 10 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। जनवरी में कई बैंकों द्वारा इंटरेस्ट रेट में कमी करने के कारण ब्याज दर 8.75 फीसदी से नीचे चली गई है। इसके अलावा जो कार सस्ती और  लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, उनमें भी 9.75 फीसदी से 10 फीसदी के बीच लोन मिल रहा है। 

सुपर लग्जरी और लग्जरी कार पर भी ब्याज सस्ता

best time to buy car as vehicle loan interest is at 2006 level
बैंकों में कार लोन देखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस वक्त लग्जरी, सुपर लग्जरी, सिडान, हैचबैक आदि सभी सेगमेंट में ब्याज दरें काफी कम हो गई हैं।

जहां सुपर लग्जरी सेगमेंट में ब्याज 8.75-9 फीसदी के बीच है, होंडा सिटी जैसी मिड-साइज सिडान के लिए 9.25 फीसदी और मारुति बेलेनो जैसी बी-सेगमेंट हैचबैक के लिए ब्याज दरें 9.5 फीसदी पर हैं। जबकि मारुति ऑल्टो जैसी एंट्री लेवल कारों के लिए ब्याज दरे 10-10.25 फीसदी के स्तर पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

2006-07 में ब्याज दरों में आया था 5 फीसदी का उछाल

best time to buy car as vehicle loan interest is at 2006 level
जनवरी 2006 से लेकर के 2007 तक में कार फाइनेंस कराने वालों के लिए ब्याज दरों में 5 फीसदी की उछाल देखने को मिला था। जहां 2006 में ब्याज दर 9.5 फीसदी से 10 फीसदी के बीच थी, वहीं एक साल बाद यह 14 फीसदी पहुंच गई थी। अब इस साल भी ब्याज दर कार के लिए 2006 के स्तर पर पहुंच गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed