फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोन लेने से पहले रखें इन 5 बातों का ख्याल, होगा बड़ा फायदा

Fri, 20 Apr 2018 04:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
before taking loan remember these 5 big things
loan

घर, कार से लेकर हर छोटी-बड़ी वस्तु को खरीदने के लिए लोग लोन लेने लगे हैं।  लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि लोन लेना एक दोधारी तलवार की तरह है। लोन या फिर ईएमआई पर सामान लेने से आप पहले खरीद कर बाद में चुकाने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन इसके साथ ही शार्ट के साथ-साथ लांग टर्म में आपकी वित्तीय हालत को खराब भी कर सकता है। 



लोन लेना हमेशा होता है जोखिम भरा कदम
लोन लेना हमेशा जोखिम भरा कदम होता है। इसलिए कभी भी लोन लेना हो तो आंख बंद करके न लें। ऐसा करने से आप आगे चलकर मुश्किलों में फंस सकते हैं। आपके पास लोन को बाद में चुकाने के लिए एक अलग से प्लान होना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न हो। हम आपको ऐसे कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनसे लोन लेने से पहले आपको जानना बेहद जरूरी है। 

ब्याज दर का करें चुनाव

before taking loan remember these 5 big things
bank

लोन से पहले सभी तरह का ऑफर का बखूबी अध्ययन करें। इसमें यह देंखे कि कंपनी या फिर बैंक आपको लोन पर ब्याज दर कैसे देगा। अमूमन दो तरह से बैंक और कंपनियां ग्राहकों को लोन पर ब्याज देती हैं। यह ब्याज फिक्सड या फिर फ्लोटिंग के तौर पर मिलता है। आपके लिए फिक्स्ड रेट होम लोन और फ्लोटिंग रेट होम लोन के बीच अंतर जानना काफी जरूरी होता है। अगर आप फिक्स्ड रेट होम लोन लेते हैं तो पूरे लोन के काल के लिए आपकी ईएमआई बदलती नहीं है।

फिक्स्ड रेट होम लोन लेना तब लाभकारी होता है जब आगे चलकर ब्याज दरों के बढ़ने का संभावना हो। फ्लोटिंग रेट में बेस रेट के साथ फ्लोटिंग रेट के आधार पर आपके होम लोन की ब्याज दर तय की जाती है। इससे बेस रेट के उतार चढ़ाव का असर ईएमआई पर पड़ता है। फ्लोटिंग रेट होम लोन लेना तब लाभकारी होता है जब निकट भविष्य में ब्याज दरें नीचे आने की उम्मीद हो।

नेट इनकम के अलावा यह भी होना जरूरी

before taking loan remember these 5 big things
loan

किसी को भी लोन उसकी आमदनी और कर्ज चुकाने की क्षमता के आधार पर मिलता है। होम लोन देने वाले बैंक और लोन की राशि के रुप में ज्यादातर प्रॉपर्टी की 80 फीसदी वैल्यू के बराबर लोन देते हैं। आमदनी को जांचते समय वो आपकी नेट इनकम को नहीं देखते जो पे स्लिप पर लिखी हो बल्कि वो आमदनी देखते हैं जो लोन चुकाने के लिए उपयोग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिबिल स्कोर होगा कम तो नहीं मिलेगा लोन

before taking loan remember these 5 big things
loan

लोन किसी इंसान की क्रेडिट काबिलियत के आधार पर मिलता है। क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (सिबिल) आपको 300 से 900 अंकों के बीच एक स्कोर प्रदान करता है। ये इस आधार पर तय होता है कि आपका पहले का क्रेडिट कार्ड उपयोग कितना है, आप अपना बैंक अकाउंट कैसे रखते हैं, कोई चेक तो बाउंस नहीं हुआ है, मौजूदा लौन, बिना इंश्योरेंस के मौजूदा लोन, लोन के रीपेमेंट और आपने कितनी बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दिया है। जिन लोगों को सिबिल स्कोर 700 से ज्यादा होता है उन्हें लोन आसानी से मिल जाता है। 

विज्ञापन

लोन की अवधि

before taking loan remember these 5 big things
loan

लोन की राशि, ब्याज दर और इसकी कुल अवधि के आधार पर ईएमआई तय होती है। ईएमआई लोन अवधि के विपरीत संबंध में होती है। जैसे जितनी ज्यादा लोन की अवधि होगी उतनी ही कम ईएमआई होगी और जितनी कम लोन अवधि होगी, उतनी महंगी ईएमआई होगी। इसी तरह कुल ब्याज दर भी लोन की अवधि के आधार पर तय किया जाता है। जितनी ज्यादा लोन अवधि होगी उतनी ही ऊंची ब्याज दर होगी और जितनी कम लोन अवधि होगी उतनी ही कम ब्याज दर होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed