फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहारी सीजन में जल्द निपटा ले अपने काम, इस हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

Sun, 24 Sep 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 24 Sep 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
banks to remain shut off for 6 days in this week during festive season
एसबीआई - फोटो : Pintrest
त्योहारी सीजन में अगर आपको बैंक में लेन-देन करना है तो इस हफ्ते की शुरुआत में ही कर लें, क्योंकि महीने के आखिरी हफ्ते में बैंक 6 दिन के लिए बंद रहेंगे। 
banks to remain shut off for 6 days in this week during festive season
यूको बैंक
इन राज्यों में बैंकों में 6 दिन नहीं होगा काम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार देश के कई राज्यों में बैंक 6 दिन बंद रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, जिन राज्यों में दुर्गा पूजा जोर-शोर से मनाई जाती है, वहां पर इस बुधवार से लेकर के सोमवार तक बैंक बंद रहेंगे। इसका असर पश्चिम बंगाल सहित अन्य उत्तरपूर्वी राज्यों में रहेगा।
banks to remain shut off for 6 days in this week during festive season
बैंक - फोटो : source
दशहरा, 2 अक्टूबर के चलते सोमवार तक बैंक रहेंगे बंद
वहीं अन्य राज्यों में शुक्रवार से लेकर के सोमवार तक बैंकों में किसी तरह का कोई कार्य नहीं होगा। शुक्रवार 29 सितबंर को नवमी है, जिसके चलते देश के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। शनिवार 30 सितंबर को दशहरा के चलते सरकारी छुट्टी रहेगी। 1 तारीख को रविवार है और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में छुट्टी रहेगी। देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए यहां के लोगों के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
banks to remain shut off for 6 days in this week during festive season
नेट बैंकिंग पर भी पड़ेगा असर
आरबीआई ने कहा है कि इन छुट्टियों के चलते बैंकों में किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं होगा। इसका असर ऑनलाइन बैंकिंग पर भी पड़ेगा। महीने की शुरुआत पर एटीएम में भी कैश सप्लाई पर असर पड़ेगा, क्योंकि बैंकों के करेंसी चेस्ट भी बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
banks to remain shut off for 6 days in this week during festive season
बैंक - फोटो : अमर उजाला
अरबों का कारोबार होगा प्रभावित
त्योहारी सीजन में बैंकों में इतनी लंबी छुट्टी होने से पूरे देश में अरबों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। ऐसे में अगर आपके पास पर्याप्त कैश नहीं है तो इसकी व्यवस्था अभी से कर लें, नहीं तो दिक्कत होने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed