फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वीं पास भी गैस एजेंसी लेकर कमा सकते हैं मोटे पैसे, ऐसे करें अप्लाई

Sun, 09 Jun 2019 11:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 09 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
10th pass can also open gas agency and earn money, apply like this

अगर आप भी कमाई का कोई साधन खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक हो सकती है। आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी सरकारी तेल कंपनियां 5000 नए गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स नियुक्त करने जा रही हैं। खास बात ये है कि इसे 10वीं पास लोग भी ले सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।

10th pass can also open gas agency and earn money, apply like this

गैस एजेंसी लेने के लिए आपको केंद्र सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद आपका इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में विभिन्न आधार पर आपको नंबर दिए जाएंगे। इन नंबरों के आधार पर ही आवेदन करने वाले का इवैल्युएशन होगा।

10th pass can also open gas agency and earn money, apply like this

अब आपके द्वारा दी गई जानकारी की वेरिफिकेशन की जाएगी। वेरिफिकेशन में जमीन से लेकर सभी बातों की अच्छे से पड़ताल होगी। अगर आप इसमें सफल होते हैं तो आपको गैस एजेंसी अलॉट की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10th pass can also open gas agency and earn money, apply like this

गैस एजेंसी अलॉट होने के बाद आपको तय समय सीमा दी जाएगी। इस समय सीमा के भीतर ही आप एजेंसी खोल सकेंगे। ध्यान रहे कि इसके लिए आपके पास पर्मानेंट एड्रेस और ऑफिस और गोदाम के लिए पर्याप्त जमीन होनी चाहिए। इसके साथ ही एजेंसी लेने के लिए आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। एजेंसी खोलने के लिए आपको स्टाफ की भी जरूरत होगी। 

विज्ञापन
10th pass can also open gas agency and earn money, apply like this

अगर आपकी उम्र 21 साल या उससे अधिक है, तो ही आप एजेंसी खोल सकेंगे। खास बात ये है कि एजेंसी खोलने के लिए सरकार की ओर से रिजर्वेशन भी मिलती है। 50 फीसदी रिजर्वेशन सामान्य श्रेणी के लिए होता है। भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, खिलाड़ी, सशस्त्र बल, पुलिस और सरकारी कर्मचारियों के भी रिजर्वेशन दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed