फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर भी अब आप पूरा रिफंड पा सकेंगे। ऐसा कई बार लोगों के साथ होता है जब उन्हें आखिरी वक्त में अपना टिकट कैंसिल कराना पड़ जाता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान तो होता है।
कई बार एयरलाइंस कंपनियां भी बोर्डिंग देने से मना कर देती हैं या फिर दूसरे प्लेन में यात्रा करने के लिए अनुरोध करती हैं। इससे भी हवाई यात्रा करने वालों को देरी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए और उन्हें कैंसिल टिकट का ज्यादा से ज्यादा रिफंड दिलाने के लिए एक वेबसाइट ने सर्विस शुरू की है।
क्लेम लेने के लिए करना होगा ये प्रोसेस
इस सेवा को शुरू करने वाली ट्रैवल वेबसाइट रिफंडमी.इन ने कहा कि क्लेम लेने के लिए अपनी यात्रा और टिकट की डिटेल्स सबमिट करनी होगी। डिटेल्स सबमिट करने के बाद कंपनी का कैल्कुलेटर आपको क्लेम कैल्कुलेट करके देगा।
कंपनी करेगी आपकी तरफ से मुआवजे का क्लेम
कंपनी आपकी तरफ से मुआवजे की राशि का क्लेम करेगी। हालांकि एयरलाइंस कंपनियां मुआवजा नहीं देती है। अगर एयरलाइंस आपको मुआवजा देने से मना करती है तो कंपनी कोर्ट में मुकदमा लड़ेगी। इसके लिए किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज कंपनी आपसे नहीं लेगी।
जीतने पर बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा पैसा
एयरलाइंस कंपनी से मुकदमा जीतने पर कंपनी आपके बैंक अकाउंट अपनी फीस काटकर के सारा पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर देगी। अगर क्लेम अमाउंट नहीं मिलता है तो फिर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा।
इतना मिलेगा क्लेम
एयरलाइंस कंपनी से देश में यात्रा करने पर 3 से 20 हजार रुपये और विदेश यात्रा वाले टिकट पर 45 हजार रुपये तक क्लेम मिलेगा।