फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Pragati Plan: मात्र 200 रुपये निवेश करके पा सकते हैं 28 लाख का रिटर्न, जानें क्या है स्कीम?

Wed, 05 Jan 2022 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Pragati Plan you can earn 28 lacs of rupees by investing 200 rupees Daily Business News in Hindi
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान - फोटो : pixabay

LIC Jeevan Pragati Plan: अगर योजनाबद्ध ढंग से किसी प्लान में निवेश किया जाए, तो वहां से हमेशा शानदार रिटर्न मिलता है। हालांकि, बीते कुछ सालों में निवेश के कई नए विकल्प खुले हैं। आज बड़े पैमाने पर लोग म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। वहीं भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी भी है, जो निवेश के इन रास्तों पर कदम रखने से डरती है। वो इन्वेस्टेमेंट के उन विकल्पों की तरफ रुख करती है, जहां पर रिस्क काफी कम होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी के एक खास प्लान के बारे में बताने वाले हैं। इस पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन प्रगति प्लान है। इसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इस प्लान को खरीदने पर आपको बचत और सुरक्षा दोनों की गारंटी मिलती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान के बारे में विस्तार से -

LIC Jeevan Pragati Plan you can earn 28 lacs of rupees by investing 200 rupees Daily Business News in Hindi
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान - फोटो : LIC

एलआईसी जीवन प्रगति प्लान में आपको लाइफ इंश्योरेंस के साथ जोखिम का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा अगर नियमित तौर पर आप अपने प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो आपको डेथ बेनिफिट भी इस प्लान के अंतर्गत मिलता है। ये हर 5 साल में बढ़ता रहता है।

LIC Jeevan Pragati Plan you can earn 28 lacs of rupees by investing 200 rupees Daily Business News in Hindi
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान - फोटो : LIC

पॉलिसी खरीदने के पांच साल बाद यदि दुर्भाग्यवश बीमा धारक की मृत्यु होती है, तो प्लान के अंतर्गत बेसिक सम एश्योर्ड की 100 प्रतिशत राशि नॉमिनी को दी जाएगी। आप में से कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि कैसे इस स्कीम में निवेश करके 28 लाख रुपये की एकमुश्त राशि का लाभ उठाया जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Pragati Plan you can earn 28 lacs of rupees by investing 200 rupees Daily Business News in Hindi
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान - फोटो : iStock

इसके लिए आपको हर दिन इस प्लान में 200 रुपये का निवेश करना होगा। अगर आप रोजाना 200 रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करते हैं, तो उसके बाद आपको एक मुश्त 28 लाख रुपये मिलेंगे। ऐसे में एलआईसी का जीवन प्रगति प्लान निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप इसमें इन्वेस्ट करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ये प्लान आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed