{"_id":"584bd1854f1c1b732a449a43","slug":"jio-may-push-persist-with-freebies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"31 मार्च के बाद भी जियो देता रहेगा फ्री इंटरनेट और कॉलिंग","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
31 मार्च के बाद भी जियो देता रहेगा फ्री इंटरनेट और कॉलिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
जियो के नए ऑफर पर युवाओं की प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो फ्री कॉलिंग और डेटा सर्विस की सुविधा को 31 मार्च के बाद भी जारी रख सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो से टक्कर लेने के लिए शीर्ष तीन टेलीकॉम कंपनियां फ्री कॉलिंग पैक और सस्ते डेटा पैक दे रहे हैं।
जियो मनी स्पेशल ऑफर
रिपोर्ट में ब्रोकरेज हाउस रेलिगेयर के विश्लेषकों ने इस बात पर सहमति भी जताई है। जिस तरह से जियो के प्रतिद्वंद्वियों ने अपने पैक्स के दाम कम किए हैं उससे लगता है कि 4G मार्केट में पैठ बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
एचएसबीसी के शर्मा के मुताबिक, इंडिया की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने फ्री कॉलिंग टैरिफ प्लान का ऑफर पेश कर यह जता दिया है कि वह जियो से मुकाबला करने की योजना बना चुकी है। उसके ग्राहक जियो की ओर आकर्षित न होने पाएं इसके लिए वह अपने ग्राहकों को सस्ती सेवाएं देना चाहती है।

जियो छोड़िए, एयरटेल दे रहा है 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
रिलायंस जियो की अनलिमिटेड कॉल्स और अनलिमिटेड इंटरनेट सेवा के बाद अब देश की एक ओर बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों के लिए नया फ्री वॉयस कालिंग और नेट पैक लॉन्च किया है।
इससे पहले गुरूवार को एयरटेल और आइडिया दोनों टेलीकॉम कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए नई प्लान की स्किम लॉन्च की थी। जियो के अनलिमिटेड फ्री कॉल के बाद देश की अन्य कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लुभाने के लिए ये कदम उठाया है।
वोडाफोन का ये नया प्लान सभी 2जी, 3जी और 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए होगा। चार नये प्लान के साथ शुरू होने वाली इस स्किम का 144-149 रूपये और 344-349 रूपये में लाभ उठा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL
भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल ग्राहक जल्द ही 149 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल किसी भी नेटवर्क पर भारत में कहीं भी कर सकेंगे। माना जा रहा है कि बीएसएनएल का नया मासिक प्लान 1 जनवरी को लॉन्च होगा। इस प्लान के जरिए बीएसएनएल को रिलायंस इंडस्ट्री की टेलीकॉम कंपनी जियो से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि जियो के मार्केट में आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मची हुई है। जियो के 149 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300एमबी डाटा और 100 लोकल व नेशनल एसएमएस 28 दिनों के लिए मिलता है।
गौरतलब है कि जियो के मार्केट में आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मची हुई है। जियो के 149 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300एमबी डाटा और 100 लोकल व नेशनल एसएमएस 28 दिनों के लिए मिलता है।