पिछले कुछ सालों से यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए नए-नए ऐप्स भी आ रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स भी इनका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई पेमेंट ने लोगों के काम को आसान बना दिया है। मोहल्ले की किराना दुकान हो, सब्जी का ठेला हो या फिर कोई शॉपिंग मॉल आजकल हर जगह यूपीआई पेमेंट की सुविधा मौजूद है। बाहर की भीड़भाड़ से बचने और अपना समय बचाने के लिए ज्यादातर लोग यूपीआई से ही ट्रांजेक्शन कर लेते हैं। देशभर में कहीं भी, किसी को भी पैसे भेजने हों तो आप घर बैठे मिनटों में यूपीआई के जरिए भेज देते हैं। हालांकि अभी तक यूपीआई से केवल देश के अंदर ही पेमेंट करने की सुविधा थी, लेकिन एक बैंक ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए विदेशों में काम कर रहे भारतीय नागरिक अपने परिजनों को यूपीआई के जरिए पैसे भेज सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...
IndusInd Bank UPI: अब यूपीआई के जरिए विदेश से पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे भारतीय, इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडसइंड बैंक ने विदेश में यूपीआई से फंड ट्रांसफर करने के लिए इस खास सुविधा की शुरुआत की है। बैंक ने इस सुविधा की शुरुआत थाइलैंड से की है। इसके लिए बैंक ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ करार किया है। इस पहल के बाद इंडसइंड बैंक यूपीआई जरिए विदेश से भारत पैसा ट्रांसफर कराने की सुविधा देने वाला पहला बैंक बन गया है। इसके तहत बैंक अपने मनी ट्रांसफर ऑपरेटर्स पार्टनर्स को यूपीआई आईडी के जरिए विदेशों से पैसे मंगाने की सुविधा देगा।
इसकी सबसे बड़ी बात ये है मनी ट्रांसफर करने के लिए आपके बैंक डिटेल्स की जरुरत नहीं होगी। भारत के लोग जैसे यूपीआई आईडी के जरिए पैसा भेज देते हैं और इसमें बैंक खाते और पासवर्ड की जरूरत नहीं होती, वैसे ही विदेश से भी मनी ट्रांसफर हो सकेगा। भेजने वाले व्यक्ति को केवल अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।
इस सर्विस का फायदा भारत से बाहर विदेशों में नौकरी कर रहे लोगों को होगा। ऐसे लोग यूपीआई से भारत में अपने परिजनों या दोस्त-नातेदारों को भी मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे पैसा भेजना सुरक्षित और तेज होगा। साथ ही किसी भी कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बैंक के मुताबिक इस सुविधा का लाभ ग्राहक 24 घंटे उठा सकते हैं। साथ ही बैंक की योजना है कि आगे चलकर यूपीआई के जरिए और अन्य देशों के साथ भी क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स की सुविधा मुहैया कराई जा सके।