फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1300 रुपये में करिए गोवा का सफर, इस एयरलाइंस कंपनी ने निकाला यह खास ऑफर

Thu, 02 Nov 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 02 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
in just 1300 rupees you can travel to goa as this airlines launches offer
अब आप गोवा तक का सफर मात्र 1300 रुपये में कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियों में शुमार इंडिगो ने एक खास ऑफर निकाला है, जिसके तहत कुछ सलेक्ट रूट पर किराया 1120 रुपये से शुरू होगा। 


पढ़ें- इस एयरलाइंस ने शुरू की दिवाली सेल, 1149 में कर सकेंगे इकोनॉमी क्लास में सफर​
in just 1300 rupees you can travel to goa as this airlines launches offer
Indigo

1120 में यहां की कीजिए यात्रा
अब हवाई यात्री 1120 रुपये खर्च करके चेन्नई-बंगलूरू रूट पर यात्रा कर सकेंगे। इंडिगो के स्पेशल फेयर स्कीम में सबसे सस्ता किराया यहां का ही है। इसी के साथ बंगलूरू से गोवा की यात्रा करने पर 1300 रुपये खर्च करने होंगे।

in just 1300 rupees you can travel to goa as this airlines launches offer

अन्य सेक्टर पर यह है किराया
इंडिगो ने अन्य रूट पर जो किराया तय किया है उनमें जम्मू-श्रीनगर 1168 रुपये, दिल्ली-जयपुर 1178 रुपये, इंफाल-गुवाहाटी 1212 रुपये, भुवनेश्वर-कोलकाता 1299 रुपये है। इंडिगो के अलावा एयर एशिया ने भी सस्ते किराये का ऑफर शुरू किया है, जिसमें 1299 से किराया लगेगा। एयर एशिया का ये ऑफर 5 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस ऑफर में आप 30 अप्रैल 2018 तक यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
in just 1300 rupees you can travel to goa as this airlines launches offer
धनतेरस पर निकाला था ये ऑफर
बजट एयरलाइंस इंडिगो ने धनतेरस और दिवाली का त्योहार शुरू होने पर 999 का ऑफर निकाला था। इसके साथ ही कंपनी छोटे शहरों के लिए भी अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। 21 दिसंबर से यात्री बड़े शहरों से छोटे शहरों में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
in just 1300 rupees you can travel to goa as this airlines launches offer

शुरुआत होगी दक्षिण के शहरों से 
इंडिगो फिलहाल अपनी एटीआर सर्विस की शुरुआत दक्षिण के शहरों से करेगा। इसके लिए कंपनी ने 50 एटीआर एयरक्राफ्ट की फ्लीट तैयार की है। जिन शहरों में यह सर्विस दी जाएगी उनमें हैदराबाद, चेन्नई, बंगलूरू, मंगलौर, मदूरै, नागपुर, तिरुपति और राजामुंदरै शामिल हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed