जीवन में कई सारी ऐसी परिस्थितियां आती है कि लोगों आर्थिक तंगी और अतिशीघ्र पैसों की जरूरत की वजह से लोन लेते हैं। पुराने जमाने में लोग पैसे उधार लेने के लिए साहूकारों और धनी लोगों के पास जाते थे, लेकिन मौजूदा समय में बैंक लोगों को आसान किश्तों में लोन देने की अच्छी सुविधा मुहैया कराता है, जिसके तहत आप अपनी समस्या के अनुसार आसानी से बैंक से लोन पास करा लेते हैं। मगर बैंक से लोन लेने के लिए कई सारे नियमों को भी जानना बहुत जरुरी होता है, नहीं तो कई बार लोगों को कम ब्याज दर की जगह ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिल जाता है, जिससे उनका नुकसान होता है और कर्ज बढ़ता जाता है। बैंक जब भी किसी को लोन देता है, तो वो उसका क्रेडिट स्कोर भी चेक करता है। क्रेडिट स्कोर ये बताता है कि आपने इससे पहले कोई लोन लिया है या नहीं। साथ ही आपने उसे समय से लौटा दिया है या नहीं। इन सबको जानने के बाद ही बैंक आपको लोन देने के लिए हामी भरता है। ऐसे में अगर आप भी कम ब्याज दरों पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपको इन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"61caf3a7f7a372727e15b3c0","slug":"how-to-get-personal-loan-at-best-and-lowest-interest-rate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loan Tips: कम ब्याज में चाहते हैं अच्छा और सस्ता लोन, तो इन चार बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Loan Tips: कम ब्याज में चाहते हैं अच्छा और सस्ता लोन, तो इन चार बातों का रखें ध्यान
Tue, 28 Dec 2021 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्रेडिट स्कोर का रखें ध्यान
- अगर आप लोन लेने जा रहे हैं, तो आपको अपने क्रेडिट स्कोर को सही करके रखना होगा। इसके लिए बहुत जरुरी है कि आप जो भी लोन ले उसे समय से चुका दें। कई बार लोग अपने कर्ज को समय रहते नहीं चुका पाते हैं, जिसकी वजह से उनका ब्याज और कर्ज दोनों बढ़ता जाता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
- साथ ही उनका क्रेडिट स्कोर भी खराब होने से आपको कोई भी बैंक आसानी से लोन नहीं देता है। इसलिए बहुत जरुरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर 800 या इससे ज्यादा हो। तभी आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ब्याज दर के आधार पर अलग-अलग बैंकों की तुलना करना
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर सही है तो आप इसके तुरंत बाद लोन लेने के लिए अलग-अलग बैंकों के द्वारा दिए जा रहे ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। कई सारे बैंक लोन देते समय अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को ब्याज दर में छूट के साथ-साथ अच्छे आकर्षक ऑफर भी देते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले अच्छे से ब्याज दरों की तुलना कर लें, ताकि आपको कम ब्याज दर और आसान किश्तों पर लोन मिल जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऑफर का रखें ध्यान
- कई बार त्योहारों के समय पर अधिकतर बैंक लोन लेने वालों को ब्याज दरों के साथ-साथ ईएमआई की किश्तों पर अच्छे ऑफर भी देते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। इसलिए लोन लेते समय बैंक द्वारा मिलने वाले आकर्षक ऑफर्स का भी ध्यान दीजिए।