फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: अब घर बैठे आराम से होगी पोस्ट ऑफिस के इन स्कीम की किस्त जमा, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Fri, 07 Jan 2022 02:10 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 07 Jan 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
How to fill online installment of these schemes of post office
पोस्ट ऑफिस के इन स्कीम की किस्त ऑनलाइन कैसे भरें ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

आधुनिकता के इस दौर में सभी के पास समय की कमी है। जितनी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं लोग उतने ही व्यस्त नजर आने लगे हैं। ऐसे में सबको लगता है कि उनके सारे काम एक ही जगह बैठे-बैठे हो जाएं। हालांकि अब ऐसा मुमकिन भी हो गया है। इसके अलावा कोरोना महामारी ने भी डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने कई चीजों पर पाबंदियां लगा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एजेंसियां व केंद्र सरकार लगातार लोगों को हिदायत दे रहीं है कि सार्वजनिक जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है, इसलिए जितना हो सके ऐसी जगहों पर जाने से बचें। इसी क्रम में अब लोगों को बैंक, एलआईसी या पोस्ट ऑफिस जाने से भी रोकने के लिए सुविधाएं उपलब्ध की जा रही हैं। इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम से भी जुड़े ज्यादातर काम घर बैठे ऑनलाइन पूरा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

How to fill online installment of these schemes of post office
पोस्ट ऑफिस के इन स्कीम की किस्त ऑनलाइन कैसे भरें ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

घर बैठे किस्त की पेमेंट करना बेहद आसान है बस आपको इसकी जानकारी होना चाहिए, तो आइए जानते हैं आखिर कैसे?   

  • यदि आपको पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ), रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) या फिर किसी भी अन्य योजना का मासिक भुगतान करना हो तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन भी ये काम कर सकते हैं। 
How to fill online installment of these schemes of post office
पोस्ट ऑफिस के इन स्कीम की किस्त ऑनलाइन कैसे भरें ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको इस ऐप में अपना अकाउंट बनाना होगा। अब अपने बैंक अकाउंट से आईपीपीबी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर लें। खास बात ये है कि आप किसी भी बैंक अकाउंट से इसमें पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to fill online installment of these schemes of post office
पोस्ट ऑफिस के इन स्कीम की किस्त ऑनलाइन कैसे भरें ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • अब इस सुरक्षित ऐप पर आप अपना प्रोडक्ट चुन लें, यानी आपको जिस योजना की किस्त जमा करानी है उस योजना को चुनें। इसके बाद आपने जिस योजना को चुना है उसमें आगे बढ़ें। इस प्रोसेस में आपसे योजना से संबंधित अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी डालने को कहा जाएगा। 
विज्ञापन
How to fill online installment of these schemes of post office
पोस्ट ऑफिस के इन स्कीम की किस्त ऑनलाइन कैसे भरें ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • अब आपको जितने पैसा भरना है उसका चुनाव करके रकम डालकर पे (Pay) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपका काम हो जाएगा, और आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed