फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: एक मैसेज से जानें कितना है पीएफ अकाउंट में पैसा, ये रही प्रक्रिया

Sat, 04 Dec 2021 04:46 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 04 Dec 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
EPFO you can check your pf account bank balance by message know the detail
SMS के जरिए पीएफ अकाउंट चेक कर सकते हैं - फोटो : pixabay

पीएफ एक ऐसा फंड होता है जिसमें कर्मचारी के वेतन से एक निश्चित राशि जमा होती है। यह फंड सरकारी और गैर सरकारी सभी तरह के कर्मचारियों के लिए होता है। ईपीएफ एक्ट 1952 के नियमानुसार हर उस संस्था जिसमें 20 या 20 से अधिक कर्मचारी हैं उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकरण अनिवार्य है। इस फंड का रख रखाव ईपीएफओ करता है। यह फंड कर्मचारी के भविष्य के लिए बहुत मदद करता है। इसलिए हर कर्मचारी को अपने पीएफ अकॉउंट के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें जो पैसा जमा होता है वो कर्मचारी के वेतन का ही होता है। समय समय पर चेक भी करते रहना चाहिए की आपका पीएफ का पैसा आपके  अकाउंट में जमा हो रहा है की नहीं, यह चेक करना बहुत आसान है। अगर आप भी अपने पीएफ का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको एक नंबर पर मैसेज लिखकर भेजना है और आपकी पीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगी। आइए जानते हैं क्या है प्रोसेस-

EPFO you can check your pf account bank balance by message know the detail
SMS के जरिए पीएफ अकाउंट चेक कर सकते हैं - फोटो : pixabay
SMS के जरिए पता कर सकते हैं 
  •  SMS से चेक करने के लिए जरूरी है की आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ के यहां रजिस्टर्ड होना चाहिए। 
  • अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तभी आपके बैलेंस की जानकारी आप तक आ पाएगी। 
  • आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG टाइप करना होगा।
EPFO you can check your pf account bank balance by message know the detail
SMS के जरिए पीएफ अकाउंट चेक कर सकते हैं - फोटो : PIXABAY
  • अंतिम के तीन अक्षर भाषा के लिए हैं। 
  • अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करना होगा 
  • अब मैसेज को सेंड कर दीजिए आपके नंबर पर बैलेंस की जानकारी आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO you can check your pf account bank balance by message know the detail
SMS के जरिए पीएफ अकाउंट चेक कर सकते हैं - फोटो : iStock
  • पीएफ बैलेंस की जानकारी आपको हिंदी, इंग्लिश के अलावा पंजाबी, मराठी, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में भी मिल सकती है। 
  • पीएफ में बैलेंस जानने के लिए आपका पैनकार्ड, बैंक डिटेल और UAN नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। 
विज्ञापन
EPFO you can check your pf account bank balance by message know the detail
SMS के जरिए पीएफ अकाउंट चेक कर सकते हैं - फोटो : pixabay

आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर भी पास बुक से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed