कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट की देख रेख करने वाली संस्था ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को खुशखबरी दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने खाताधारकों के अकाउंट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 की दर से ब्याज जमा किए हैं। ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह बताया है की वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 की दर से ब्याज जमा किए जा चुके हैं। इससे पीएफ खाता धारकों को काफी लाभ मिलने वाला है। शादियों के इस सीजन में अतिरिक्त लाभ मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलने वाली है। अगर आप भी ईपीएफओ के पीएफ खाता धारक हैं तो आप भी अपने बैंक खाते को चेक कर सकते हैं की आपके खाते में अभी तक ये पैसा आया की नहीं इसे चेक करना बहुत आसान है। आइए जानते हैं की कैसे पीएफ का पैसा चेक किया जा सकता है......
{"_id":"61b075fe95eb885b7049e4cb","slug":"epfo-transferred-money-to-22-crore-pf-holders-bank-account-know-full-details-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Interest: क्या आपके खाते में आया है ईपीएफओ का ब्याज? इन तीन तरीकों से करें चेक","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
EPFO Interest: क्या आपके खाते में आया है ईपीएफओ का ब्याज? इन तीन तरीकों से करें चेक
Thu, 09 Dec 2021 02:45 PM IST
राजेश मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें
- फोटो : PIXABAY
SMS के जरिए चेक कर सकते हैं
- आपका मोबाइल नंबर यदि ईपीएफओ में रजिस्टर्ड है तो आप SMS के माध्यम से पता कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल से EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करना होगा।
- अगर आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो भाषा की जगह HIN लिखिए।
- अगर आप अंग्रेजी में जानकारी चाहते हैं तो भाषा की जगह ENG लिखिए।
- अन्य भाषा में जानकारी चाहते हैं तो उस भाषा के शुरू के तीन अक्षर लिखिए।
- इसके बाद 7738299899 नंबर पर मैसेज भेज दीजिये।
- कुछ समय बाद आपके पीएफ खाते की जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें
- फोटो : pixabay
मिस्ड कॉल से भी पता कर सकते हैं
अगर आप अपने पीएफ खाते की जानकारी फोन के माध्यम से जानना चाहते हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें
- फोटो : pixabay
वेबसाइट के माध्यम से भी जान सकते हैं
- अगर आप अपने पीएफ खाते के बारे में ऑनलाइन माध्यम से जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको ईपीएफ पासबुक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब अपने UAN नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
- इसमें आपको डाउनलोड/व्यू पास बुक का ऑप्शन मिलेगा जिसको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पासबुक खुल कर सामने आ जाएगी जिससे बैलेंस चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें
- फोटो : pixabay
उमंग ऐप के माध्यम से चेक कर सकते हैं
- अगर आप उमंग ऐप से बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद उमंग ऐप खोलें और ईपीएफ पर क्लिक करें।
- अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालें आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी नंबर डालते ही आपका पासबुक मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।