आजकल आधार कार्ड का हमारे दैनिक जीवन में कई जगहों पर उपयोग होता है। यह व्यक्ति के पहचान पत्रों में से एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसकी जरूरत बैंक, पोस्ट ऑफिस, यात्रा के दौरान और भी अन्य जरूरी कामों में हमेशा ही पड़ती रहती है। कई बार आधार कार्ड में सूचनाएं बदलनी पड़ती है या उन्हें अपडेट करना पड़ता है। जैसे: फोटो बदलना, नाम में संशोधन, मोबाईल नंबर अपडेट करना, पता बदलना। कई बार अक्सर नौकरी में ट्रांसफर या किसी कारणवश हमें अपना पता एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट करना होता है। तब हमें घर के पते को आधार कार्ड में अपडेट करने की जरूरत पड़ती है। अगर आपने भी नया घर लिया है या अपने शहर को बदला है और अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेंटर जाकर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं, इसको आप ऑनलाइन ही घर बैठे बदल सकते हैं। आइए जानें आधार कार्ड में पता बदलने की आसान ऑनलाइन प्रक्रिया।
{"_id":"61a36239099a984a2d7334f9","slug":"easy-steps-to-change-aadhar-card-address-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhar Card Update: आधार कार्ड में करें ऑनलाइन पता अपडेट, जानें आसान सा प्रोसेस","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Aadhar Card Update: आधार कार्ड में करें ऑनलाइन पता अपडेट, जानें आसान सा प्रोसेस
Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM IST
Mishra मिश्रा
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mishra मिश्रा
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
- फोटो : facebook/All India Radio News
आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
- फोटो : istock
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट को लॉगिन करें।
- वेबसाइट खुलने के बाद माय आधार को क्लिक करें।
आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
- फोटो : istock
- पेज ओपन होने के बाद आपको अपडेट योर आधार का विकल्प दिखाई देगा। इसमें आप अपडेट डेमोग्राफिक्स डाटा ऑनलाइन विकल्प को क्लिक करें।
- इसके बाद आपको UIDAI का सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना 16 अंको का आधार नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें। जिससे आपके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
- फोटो : facebook/All India Radio News
- OTP डाल कर पेज को सबमिट कर दें।
- अब आपके सामने दो पेज खुलेंगे जहां आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
- अब आप एड्रेस के विकल्प को क्लिक करें और प्रमाणित एड्रेस दस्तावेज को स्कैन करके उपलोड करें।
विज्ञापन
आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
- फोटो : istock
- आपको अपना पुराना पता दिखाई देगा और आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जिसे आपको ध्यान से भरनी होगी। इसे आप प्रीव्यू करके भी देख सकते हैं।
- इसके बाद आप पेज को फाइनल सबमिट कर दें, इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर URN मिलेगा।
- इस नंबर की मदद से आप UIDAI की वेबसाइट से स्टेटस को चेक कर सकते हैं।