{"_id":"6823fe089a2c978e5400d07f","slug":"trump-saudi-crown-prince-sign-host-of-agreements-as-us-leader-begins-4-day-mideast-tour-know-all-about-it-2025-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Explainer: अमेरिका-सऊदी अरब में 142 अरब डॉलर के रक्षा सौदे की पूरी कहानी; रणनीतिक-आर्थिक समझौतों को भी समझिए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Explainer: अमेरिका-सऊदी अरब में 142 अरब डॉलर के रक्षा सौदे की पूरी कहानी; रणनीतिक-आर्थिक समझौतों को भी समझिए
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 14 May 2025 08:13 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चार दिवसीय मध्य पूर्व के दौरे पर पहले पड़ाव पर मंगलवार को सऊदी अरब पहुंचे। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति ट्रंप का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सऊदी अरब दौरे में राष्ट्रपति ट्रंप सऊदी युवराज के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम, गाजा युद्ध को समाप्त कराने और तेल की कीमतों समेत कई अन्य मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
डोनाल्ड ट्रंप का सऊदी अरब दौरा
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (शहजादे) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करके अपनी चार दिनी पश्चिम एशियाई यात्रा की शुरुआत की। ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ रणनीतिक आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। सऊदी अरब भी अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
अमेरिकी प्रयासों पर नजर रखने का लक्ष्य
अमेरिका-सऊदी अरब के बीच 142 अरब डॉलर का रक्षा सौदा हुआ है। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने, गाजा में युद्ध को समाप्त करने, तेल की कीमतों को कम करने और अन्य चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर भी वार्ता की। बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने, गाजा में युद्ध को समाप्त करने, तेल की कीमतों को थामने के लिए अमेरिकी प्रयासों पर नजर रखने का लक्ष्य बना है।
ट्रंप को मिलेगा आलीशान बोइंग 747 विमान का गिफ्ट
पश्चिम एशिया दौरे पर ट्रंप कतर भी जाएंगे। ट्रंप के कतर दौरे से पहले वहां की सरकार ने अमेरिका को एक आलीशान बोइंग 747 विमान गिफ्ट देने का एलान किया है। इसके बाद से अमेरिका में उस गिफ्ट की खूब चर्चा है। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर बयान दिया है और कहा है कि कोई बेवकूफ ही होगा, जो इसे स्वीकार नहीं करेगा।
2 of 7
डोनाल्ड का पश्चिम एशिया दौरा
- फोटो : PTI
ट्रंप ने फिर कहा- भारत-पाक के बीच हमने संघर्ष विराम कराया
ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोकने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष विराम कराया। हालांकि, भारत पहले ही कह चुका है कि संघर्ष विराम कराने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।
3 of 7
डोनाल्ड का पश्चिम एशिया दौरा
- फोटो : PTI
3500 करोड़ के विमान की खासियत
बुधवार को ट्रंप के कतर दौरे पर उन्हें लग्जरी विमान के रूप में अब तक का सबसे महंगा तोहफा मिल सकता है। यह विमान हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा और इसकी कीमत 41 करोड़ डॉलर (करीब 3500 करोड़ रुपए) है। एयरफोर्स वन की तरह इसके इस्तेमाल करने की योजना ट्रंप ने बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डोनाल्ड का पश्चिम एशिया दौरा
- फोटो : PTI
इस्राइल-सऊदी रिश्तों में उम्मीदें कम
अमेरिकी राष्ट्रपति पश्चिम एशिया की प्रमुख ताकतों (इस्राइल व सऊदी अरब) में संबंधों को सामान्य बनाने के पुराने कार्यकाल के प्रयासों को दोहराने की पहल कर सकते हैं। लेकिन रियाद ने साफ किया कि इसके बदले में वह अमेरिकी सुरक्षा गारंटी, राज्य के परमाणु कार्यक्रम में सहायता और फलस्तीनी राज्य के मार्ग पर प्रगति चाहता है। जबकि इस्राइल द्वारा गाजा पर कब्जा करने की धमकी के चलते इसकी संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
5 of 7
डोनाल्ड का पश्चिम एशिया दौरा
- फोटो : PTI
ट्रंप ने की सीरिया पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह सीरिया की नई सरकार के साथ संबंध सामान्य करेंगे। देश को शांति स्थापित करने का मौका देने के लिए प्रतिबंध हटाएंगे। ट्रंप सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मुलाकात भी करेंगे। उन्होंने पिछले साल बशर असद के शासन को उखाड़ फेंका था। ट्रंप ने कहा कि सुलह का प्रयास सऊदी अरब के शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के आग्रह पर किया गया है। उन्होंने सीरिया की नई सरकार की सफलता को लेकर उम्मीद जाहिर की और शुभकामनाएं दीं। यह घटनाक्रम शारा के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। उन्हें 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले इराक आक्रमण के बाद विद्रोह में भूमिका के लिए जेल में डाला गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।