फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेफ्टी टिप्स: संभाल कर रखें अपना क्रेडिट कार्ड, वरना पलभर में अपराधी लगा सकते हैं चूना

Mon, 25 Oct 2021 12:01 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day follow the safety tips of credit card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में ज्यादातर लोग लेनदेन और खरीदारी के लिए कैश का इस्तेमाल कम ही कर रहे हैं। इसके बदले में दूसरे जरिये अपनाए जा रहे हैं, जिनमें से एक क्रेडिट कार्ड भी है। आजकल तो हर तरह की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। चाहे मूवी टिकट खरीदनी हो या कार, आप आसानी से क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर आपके पॉकेट में क्रेडिट कार्ड है तो आपको कैश लेकर चलने की कोई जरूरत ही नहीं है। क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट्स के साथ ही कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलते हैं। आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से डेबिट कार्ड की तरह कैश भी निकाल सकते हैं। हालांकि आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं, इसलिए क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखना बहुत जरूरी होता है, वरना पलभर में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स के बारे में... 

Tip of the day follow the safety tips of credit card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप चाहते हैं कि साइबर अपराधी आपके क्रेडिट कार्ड का गलत फायदा न उठाएं तो यह जरूरी है कि अपने पिन को नियमित तौर पर बदलते रहें। इससे आपके ट्रांजैक्शन्स को सुरक्षा मिलती है। एक और सबसे जरूरी बात कि कार्ड को हमेशा अपने पास रखें। किसी स्टोर, रेस्टोरेंट या पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर जाएं तो कार्ड को अपनी मौजूदगी में ही स्वाइप करें। 

Tip of the day follow the safety tips of credit card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन का हमेशा ध्यान रखें। एसएमएस से लेकर मंथली क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को ध्यान से चेक करें कि जो खर्च स्टेटमेंट में दिख रहा है, वो आपने ही किया है। अगर कुछ ही संदिग्ध लगे तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day follow the safety tips of credit card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो ऑफर, डिस्काउंट वगैरह दिखने पर किसी भी वेबसाइट से खरीदारी शुरू कर देते हैं। यह आदत आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। बेहतर होगा कि आप खरीदारी करने से पहले वेबसाइट या एप के रिव्यू को ध्यान से पढ़ लें। 

विज्ञापन
Tip of the day follow the safety tips of credit card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपका क्रेडिट कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है तो तुरंत बैंक को सूचित करें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि ईमेल या मैसेज आदि में कई ऐसे लिंक आते हैं, जो खुद को बैंक से होने का दावा करते हैं, जबकि वो फिशिंग अटैक हो सकते हैं और झट से आपके क्रेडिट कार्ड को खाली कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed