फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ता कर्ज, पक्की नौकरी और पूंजी... बैंकों में स्थिरता की तीन तस्वीरें

Wed, 07 Oct 2020 02:12 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 07 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three Pictures Of Stability In Banks, Cheap Loans, Fixed Jobs And Capital
बैंक - फोटो : pixabay

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र महामारी की मार से उबरकर स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। बैंक अपनी पूंजी बढ़ाने के साथ ब्याज दरें घटाने और नौकरियां सुरक्षित रखने का भरोसा दे रहे हैं। मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने कर्ज सस्ता किया तो पीएनबी ने प्रोसेसिंग शुल्क माफ कर दिया। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और सुरक्षित नौकरी का आश्वासन दिया। इंडसइंड बैंक की जमा पूंजी भी 10 फीसदी बढ़ गई है।

Three Pictures Of Stability In Banks, Cheap Loans, Fixed Jobs And Capital
बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 0.25 फीसदी घटाया ब्याज
एसबीआई के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने त्योहारों से पहले अपने ग्राहकों को सस्ते कर्ज का तोहफा दिया है। बैंक ने होम और कार लोन पर ब्याज दरें 0.25 फीसदी घटा दी हैं। इसके अलावा प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ करेगा। बैंक के प्रमुख व महाप्रबंधक (कर्ज) एचटी सोलंकी ने कहा कि त्योहारी सीजन में खुदरा लोन ऑफर के तहत मौजूदा ग्राहकों के साथ नए ग्राहकों को भी कार लोन या होम लोन में शिफ्ट करने का आकर्षक प्रस्ताव दे रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने ग्राहकों को फेस्टिव बोनांजा ऑफर के तहत होम लोन, कार लोन आदि पर अपफ्रंट, प्रोसेसिंग और दस्तावेज शुल्क से छूट दे रहा है।

Three Pictures Of Stability In Banks, Cheap Loans, Fixed Jobs And Capital
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File

एचडीएफसी बैंक कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, वेतन वृद्धि : पुरी
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के प्रबंधन निदेशक व सीईओ आदित्य पुरी ने अपने कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है। जल्द ही कर्मचारियों को बोनस और वेतन वृद्धि की सौगात भी दी जाएगी। पुरी ने कहा, कोविड-19 के जोखिमों से उबरकर बैंक अब बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में 1.15 लाख कर्मचारियों की न सिर्फ नौकरी सुरक्षित रहेगी, बल्कि उनका बोनस, पदोन्नति और वेतन वृद्धि भी की जाएगी। बैंक जल्द अपने ग्राहकों को भी त्योहारी ऑफर पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Pictures Of Stability In Banks, Cheap Loans, Fixed Jobs And Capital
इंडसइंड बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

इंडसइंड बैंक की पूंजी 10 फीसदी बढ़कर 2.28 लाख करोड़
निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने सितंबर तिमाही में जमा पूंजी में जबरदस्त इजाफा किया है। बैंक ने मंगलवार को बताया कि जुलाई-सितंबर में उसकी जमा पूंजी बीते साल के मुकाबले 10 फीसदी बढ़कर 2.28 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। पहली तिमाही में जमा पूंजी 2.11 लाख करोड़ थी। इस दौरान खुदरा और छोटे ग्राहकों की जमा पूंजी बढ़कर 75,610 करोड़ हो गई है। बैंक के कर्ज बांटने में भी 2 फीसदी तेजी आई और पोर्टफोलियो 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed