फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TCS बनी 10 लाख करोड़ पूंजी वाली दूसरी कंपनी, जानिए व्यापार जगत की कुछ अहम खबरें

Tue, 06 Oct 2020 04:54 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 06 Oct 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
TCS Became Second Company With 10 Lakh Crore Capital, Know Some Important News Of Business
टीसीएस

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर सोमवार को 6 फीसदी से ज्यादा चढ़े और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद इस पूंजीकरण तक पहुंचने वाली टीसीएस दूसरी कंपनी है। इस दौरान बाजार में भी तेजी रही और सेंसेक्स 276.65 अंक चढ़कर 38,973.70 और निफ्टी 86.40 अंक बढ़त से 11,503.35 पर बंद हुआ।

TCS Became Second Company With 10 Lakh Crore Capital, Know Some Important News Of Business
सोना, चांदी - फोटो : pixabay

सोने के दाम 389 रुपये गिरे, चांदी 466 रुपये फिसली 
सोने की कीमतों में सोमवार को 389 रुपये की गिरावट आई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 51,192 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी भी 466 रुपये गिरकर 61,902 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। न्यूयॉर्क में सोमवार को सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.81 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी है।

TCS Became Second Company With 10 Lakh Crore Capital, Know Some Important News Of Business
Steel

इस्पात आयात पर 7 देशों के खिलाफ एंटीडंपिंग जांच
वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीटीटीआर ने चीन, कोरिया, यूरोपीय संघ, दक्षिण अफ्रीका, ताइवान, थाइलैंड और अमेरिका से इस्पात उत्पादों के आयात के खिलाफ एंटीडंपिंग जांच शुरू की है। जिंदल स्टील लिमिटेड ने आयात से घरेलू उत्पादकों को नुकसान होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
TCS Became Second Company With 10 Lakh Crore Capital, Know Some Important News Of Business
Voda-Idea

वोडा आइडिया को इंडस टॉवर का भारती इन्फ्रा में विलय की अनुमति
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को इंडस टॉवर में अपनी हिस्सेदारी का भारतीय इन्फ्राटेल में विलय की अनुमति मिल गई है। कंपनी के कर्जदाताओं से अनुमति मिलने के बाद 11.15 फीसदी विलय का रास्ता साफ हो गया है। इस करार से वोडा आइडिया 4 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके अलावा कंपनी को 11,100 करोड़ का कर्ज भी मिल सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed