फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'वाह'

Mon, 22 Jan 2024 12:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। इसी बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' भी 'राममय' हो चुका है।

विज्ञापन
mukesh ambani house antilia decked up before ram mandir inauguration Ram mandir pran pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया हुआ राममय - फोटो : सोशल मीडिया
रामलला अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। देश भर के मंदिरों में उत्सव पूरे जोरों पर है। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल रहा है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। इसी बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' भी 'राममय' हो चुका है। 

 

अंबानी का घर भगवा रंग में रंगा

mukesh ambani house antilia decked up before ram mandir inauguration Ram mandir pran pratishtha
अंबानी का घर भगवा रंग में रंगा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, समारोह की पूर्व संध्या पर अंबानी का मुंबई आवास ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियों से जगमगा उठा है। सबसे महंगे घर एंटीलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता मुकेश अंबानी का घर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। साथ ही जलते दीपों की छवि नजर आ रही हैं। इसके अलावा, पूरे घर पर 'जय श्री राम' लिखा दिख रहा है। तस्वीरों के देखने के बाद हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। 

27 मंजिला इमारत जगमगाई

mukesh ambani house antilia decked up before ram mandir inauguration Ram mandir pran pratishtha
27 मंजिला इमारत एंटीलिया - फोटो : सोशल मीडिया

27 मंजिला इमारत एंटीलिया में लगाई गई लाइटों की खास बात है कि इनसे 'जय श्री राम' की आवाजें आ रही हैं। इतना ही नहीं, उनके घर की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद राम भक्त भी उनके इस कदम और भक्ति से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।मुकेश अंबानी के इस कदम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मुकेश अंबानी होंगे शामिल

mukesh ambani house antilia decked up before ram mandir inauguration Ram mandir pran pratishtha
मुकेश अंबानी होंगे शामिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा-अनंत, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका नए राम मंदिर में ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed