फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSE's Rs 22,569-cr IPO Subscribed 43 pc on Day 1

इक्विटी मार्केट: एनएसई का 22569 करोड़ रुपये का आईपीओ पहले दिन 43 फीसदी सब्सक्राइब हुआ, जानिए इसके बारे में

Thu, 17 Sep 2026 08:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) का 22,569 करोड़ रुपये का आईपीओ गुरुवार को खुला। पहले दिन इसे 43 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिला। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम है। गैर-संस्थागत निवेशकों ने 72 फीसदी और खुदरा निवेशकों ने 44 फीसदी सब्सक्राइब किया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
NSE's Rs 22,569-cr IPO Subscribed 43 pc on Day 1
एनएसई - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) की 22,569 करोड़ रुपये की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। पहले दिन इस निर्गम को 43 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम है, जो 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद है।

विज्ञापन


एक्सचेंजों से मिले आंकड़ों के अनुसार, एनएसई के आईपीओ को पेश किए गए 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले 3.83 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 72 फीसदी अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा हिस्से को 44 फीसदी अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटे में 19 फीसदी अभिदान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


एनएसई ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 6,746 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), गोल्डमैन सैक्स और फिडेलिटी शामिल थे। जीआईसी सिंगापुर, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) और नॉर्जेस बैंक जैसे सरकारी संपत्ति कोष ने भी भाग लिया। ईस्टस्प्रिंग और एचएसबीसी ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट भी इस एंकर दौर में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आईपीओ की संरचना और मूल्य?

यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। एक्सचेंज ने आईपीओ के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड तय किया है। ऊपरी मूल्य बैंड पर इसका मूल्यांकन 4.42 लाख करोड़ रुपये तक होगा। यह निर्गम 21 सितंबर को बंद होगा।

एनएसई के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है?

ओएफएस के आकार में कमी से कुल निर्गम का आकार शुरुआती अनुमानित 30,000 करोड़ रुपये से कम हुआ है। इस पेशकश से प्राप्त राशि मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी, एनएसई को नहीं। यह सार्वजनिक निर्गम एन एस ई के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। नियामक बाधाओं और को-लोकेशन विवाद के कारण इसकी लिस्टिंग योजनाएं लगभग एक दशक से रुकी हुई थीं। एनएसई के 24 सितंबर को बाजार में अपनी शुरुआत करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed