हाई अलर्ट: गलती से भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाली कॉल, खत्म हो जाएगी पूरी कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jan 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
Scam Alert Getting WhatsApp calls from phone numbers starting with 84 62 60 beware
whatsapp video call scam - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपके पास भी किसी अनजान नंबर से वीडियो आ रहा है या फिर +84, +62, +60 वाले नंबर से कॉल आ रहा है तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। इस तरह के कॉल आपको बुरी तरह से अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ सकते हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से...

    calls from +84, +62, +60
    calls from +84, +62, +60 - फोटो : अमर उजाला

    पिछले कुछ महीनों से +84, +62, +60 से शुरू होने वाले व्हाट्सएप नंबर से आने वाले कॉल में भारी इजाफा हुआ है। इस तरह के कॉल मलेशिया, केन्या, वियतनाम और इथोपिया से आ रहे हैं। इन ISD नंबर से आने वाले कॉल आमतौर पर वीडियो कॉल होते हैं। इनके अलावा भारतीय कोड वाले नंबर से आने वाले अनजान कॉल भी खतरनाक हैं।

    calls from +84
    calls from +84 - फोटो : अमर उजाला

    इन नंबर से वीडियो कॉल किया जा रहा है और जब तक आप कॉल रिसीव करके कुछ समझ पाते हैं तब तक ये साइबर ठग अपना काम कर चुके होते हैं। इन्हें सिर्फ कुछ सेकेंड का ऐसा वीडियो चाहिए जिसमें आपका चेहरा नजर आ रहा हो। इसके बाद आपके चेहरे को अश्लील वीडियो के साथ एडिट किया जाता है और फिर आपको ब्लैकमेल करने का खेल शुरू होता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें