जिओ प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग के ऐतिहासिक मौके पर कर्मचारियों को खास संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलाल स्ट्रीट पर कदम रखना कंपनी की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि विकास के एक नए दौर की शुरुआत है। बुधवार को दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर इश्यू प्राइस की तुलना में 26.64% प्रतिशत की बढ़त के साथ 1417.15 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे।
जियो के लिस्टिंग की झलकियां: 'पहला दशक देश को जोड़ने का था, अगला एआई से भारत बदलने का', बोले आकाश अंबानी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:18 PM IST
सार
- शेयर बाजार में जिओ प्लेटफॉर्म्स की 21% की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के दिन एमडी आकाश अंबानी ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इसे 'मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत' करार दिया।
- शेयर बाजार में 21 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की शानदार शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन