फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दैनिक यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, शुरू हुई एसी मेमू ट्रेन, यह हैं खूबियां

Sat, 07 Jul 2018 02:28 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
indian railways launches first air condition memu train for local passengers
देश भर में रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को यात्रा में सहुलियत देने के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। भारतीय रेलवे ने पहली बार एक ऐसी मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन को शुरू किया है जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। अभी ऐसी पहली ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर जिले में चलेगी, जो कि वहां के 60 किलोमीटर के दायरे में लोगों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी। 
indian railways launches first air condition memu train for local passengers
सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) चेन्नई द्वारा 29 जून को तैयार किया है मेमू ट्रेन का यह रेक फिलहाल नागपुर पहुंच चुका है और जल्द ही इसे रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरी पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा। 

ट्रेन में दिए गए हैं मॉड्यूलर शौचालय

indian railways launches first air condition memu train for local passengers
अब तक किसी भी मेमू ट्रेन में यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होती थी, लेकिन एसी मेमू ट्रेन में मॉड्यूलर शौचालय लगाएं गए हैं, जिससे सभी यात्रियों को काफी सुविधा होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ बैठ सकेंगे 139 यात्री

indian railways launches first air condition memu train for local passengers
प्रत्येक कोच में 139 यात्री बैठकर और 412 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। वहीं पूरी ट्रेन में एक बार में कुल 2402 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर है। 
 
विज्ञापन

दोनों तरफ हैं स्लाइडिंग डोर

indian railways launches first air condition memu train for local passengers
यात्रियों की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। वहीं प्रत्येक कोच में सीसीटीवी, जीपीएस और स्टेशन की जानकारी देने के लिए साउंड सिस्टम लगा है। ट्रेन में शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह बड़े शीशे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को बाहर का पूरा नजारा दिखेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed